Love And War इस साल नहीं होगी रिलीज, Ranbir Kapoor ने इंस्टाग्राम पर दिया बड़ा हिंट

Summary :

Ranbir Kapoor Love And War: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टाटर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है और इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो गई है. संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म पहले तो इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे टाल दी गई है. वहीं रणबीर कपूर ने भी इंस्टाग्राम लाइव सेशन में रिलीज डेट के टलने की खबरों को सच बताया है. लेकिन ये कब बड़े पर्दे पर उतारी जाएगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. बस एक्टर ने फैंस को…

Ranbir Kapoor Love And War: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टाटर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है और इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो गई है. संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म पहले तो इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे टाल दी गई है. वहीं रणबीर कपूर ने भी इंस्टाग्राम लाइव सेशन में रिलीज डेट के टलने की खबरों को सच बताया है. लेकिन ये कब बड़े पर्दे पर उतारी जाएगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. बस एक्टर ने फैंस को ये हिंट दिया है कि रिलीज डेट टाली जाएगी.

Ranbir Kapoor Films: रणबीर के पास हैं 2 प्रोजेक्ट्स

Love And War Postponed
Love And War Postponed (Source: Social Media)

रणबीर कपूर के पास इस वक्त दो बड़े प्रोजेक्ट हैं, एक तो संजय लीला भंसाली की फिल्म और दूसरी नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ जिसमें वह भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे. ये मूवी इस साल और अगले साल दो पार्ट्स में दिवाली के मौके पर दस्तक देगी. वहीं इस फिल्म में साई पल्लवी, सनी देओल, अरुण गोविल, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय और राघव जुयाल जैसे तमाम सितारे अलग-अलग किरदार में नजर आने वाले हैं.

Love And War Postponed: ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट अटकी

Love And War Postponed
Love And War Postponed (Source: Social Media)

इसी के साथ आपको बता दें कि ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज पहले क्रिसमस 2025 को बताई गई थी. लेकिन उसके पहले ही इसे पोस्टपोन किया गया और कहा गया कि 20 मार्च 2026 को ये थिएटर्स में दस्तक देगी. लेकिन जनवरी महीने की शुरुआत में ही खबर आई कि ये अब अगले साल 2027 में रिलीज होगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूवी की रिलीज डेट अभी तक तय ही नहीं हुई है. लेकिन इसके 2026 के खत्म होने तक रिलीज होने के ज्यादा चांसेस हैं.

Ranbir Kapoor Next Film: रणबीर कपूर ने बताया कब आएगी ‘लव एंड वॉर’

Love And War Postponed
Love And War Postponed (Source: Social Media)

फिल्म की रिलीज डेट के टलने की बात रणबीर कपूर ने अपने क्लोदिंग ब्रांड के इंस्टा लाइव के दौरान की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि ‘लव एंड वॉर’ फिल्म ‘रामायण पार्ट वन’ के बाद रिलीज होगी, जो अक्टूबर में सिनेमाघरों में आने वाली है. यानी अगर सब कुछ ठीक रहा तो ‘लव एंड वॉर’ दिसंबर 2026 में रिलीज हो सकती है.

Ranbir Kapoor Love And War: ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज को लेकर दावा

Love And War Postponed
Love And War Postponed (Source: Social Media)

जबकि एक मीडिया सोर्स ने ये बताया है कि ये मूवी अब 2027 में ही रिलीज होगी क्योंकि एक अहम हिस्सा शूट होना बाकी है और इसीलिए देरी हो रही है. रिपोर्ट में बताया गया था कि इसमें VFX का भारी मात्रा में काम हो रहा है और एरियल एक्शन सीक्वेंस की एडिटिंग भी रह रही है. जिससे 2026 में इसका आना मुश्किल है. हालांकि जितनी रिपोर्ट्स सामने आ रही है उनमें उतनी ही अलग-अलग बातें की जा रही है, खैर इनमें सच क्या है और झूठ क्या ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा. फिलहाल इसकी कन्फर्म रिलीज डेट क्या होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

Read More: Palash Muchhal को कोर्ट से मिली राहत, जानें स्मृति संग शादी तोड़ने पर क्यों हुआ था बवाल?

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।