ना सोना, ना चांदी…चोर को पसंद आया गैस सिलेंडर! प्रयागराज से Video Viral

Summary :

Prayagraj thief viral video: मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच, भारत सहित कई देश कुकिंग गैस की कमी का सामना कर रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक अजीबोगरीब रिपोर्ट सामने आई है—एक ऐसी खबर जो आपको हैरान कर देगी। प्रयागराज में चोरों ने कीमती सामानों को निशाना बनाने के बजाय, गैस सिलेंडर चुरा लिए। एक घर में सेंध लगाने के बाद, चोरों ने किसी भी कीमती चीज़ को हाथ नहीं लगाया; बल्कि वे सिर्फ़ गैस सिलेंडर लेकर फ़रार हो गए। क्या है पूरा मामला? बता दें कि यह घटना प्रयागराज के दारागंज थाना…

Prayagraj thief viral video: मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच, भारत सहित कई देश कुकिंग गैस की कमी का सामना कर रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक अजीबोगरीब रिपोर्ट सामने आई है—एक ऐसी खबर जो आपको हैरान कर देगी। प्रयागराज में चोरों ने कीमती सामानों को निशाना बनाने के बजाय, गैस सिलेंडर चुरा लिए। एक घर में सेंध लगाने के बाद, चोरों ने किसी भी कीमती चीज़ को हाथ नहीं लगाया; बल्कि वे सिर्फ़ गैस सिलेंडर लेकर फ़रार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह घटना प्रयागराज के दारागंज थाना इलाके की है. स्थानीय निवासी ज्ञानचंद्र शनिवार रात खाना खाकर घर में सो गए थे. जैसे ही रात बीती मौका देखकर कुछ चोर उनके घर में घुस आए और सीधे किचन में पहुंचकर गैस से भरा सिलिंडर ले कर भाग गए. तड़के सुबह जब परिवार की नींद खुली तो रसोई में रखा सिलिंडर न देखकर सब हैरान हो गए. सबसे खास बात यह है कि चोरों ने किचन में रखे अन्य सामान और पास के रूम में रखे जेवर को देखा तक नहीं इससे यह साफ है कि उनका निशाना केवल सिलिंडर था.

बड़ी मुश्किल से सिलेंडर घर लाए थे ज्ञानचंद्र

खबर यह है कि पीड़ित ज्ञानचंद्र 2 दिन पहले ही बड़ी दिक्कत से गैस एजेंसी से सिलिंडर भरवाकर घर लेकर आए थे. उन्होंने सिलेंडर को जंजीर से बांधकर अपने रसोई में रखा था, इसके बावजूद भी चोर गैस सिलेंडर को उड़ा ले गए। इस मामले में पुलिस ने भी केस दर्ज कर चोरों की छानबीन शुरू कर दी है. ऐसे में ऐसी घटनाओं से आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी धड़ाम! मिडिल ईस्ट तनाव के बीच 2 दिन में ₹10,000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की; जानें लेटेस्ट रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।