अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा करते हुए कहा कि वह जल्द ही भारत और चीन जैसे देशों पर पारस्परिक शुल्क लगाएंगे। संयुक्त राज्य अमेरिका भी वही शुल्क लगाएगा जो ये देश अमेरिकी वस्तुओं पर लगाते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह पारस्परिक शुल्क जल्द ही लगाया जाएगा। कोई भी कंपनी या देश, जैसे कि भारत या चीन, जो भी शुल्क लगाते हैं, हम निष्पक्ष होना चाहते हैं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि हमने ऐसा कभी नहीं किया। हम पारस्परिक शुल्क लागू करने की योजना बना रहे थे लेकिन कोविड की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। बता दें कि पिछले हफ्ते, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के टैरिफ ढांचे पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उनके पास सबसे अधिक टैरिफ हैं और यह व्यापार करने के लिए एक कठिन जगह है।
ट्रम्प ने यह टिप्पणी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की, जिसमें उनसे टेस्ला के CEO एलन मस्क की पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में पूछा गया था। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि वह भारत में व्यापार करना चाहते हैं। लेकिन टैरिफ के कारण भारत में व्यापार करना बहुत मुश्किल है। पारस्परिक टैरिफ के मुद्दे पर बोलते हुएट्रंप ने भारत की पिछली व्यापार नीतियों पर प्रकाश डाला, हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों के मामले का हवाला देते हुए कहा कि कैसे अमेरिकी कंपनियों को अत्यधिक आयात शुल्क से बचने के लिए विदेशों में विनिर्माण इकाइयाँ स्थापित करने के लिए मजबूर किया गया है।कुछ छोटे देश हैं जो वास्तव में अधिक हैं लेकिन भारत बहुत ज़्यादा टैरिफ लगाता है।


Download Android App
Download iOS App




