रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल करने पर डोनाल्ड ट्रंप को बृहस्पतिवार को बधाई दी। यह अमेरिका में मतदान के परिणाम पर रूसी नेता की पहली सार्वजनिक टिप्पणी है।
पुतिन ने काला सागर स्थित सोची रिसॉर्ट में एक अंतरराष्ट्रीय फोरम के सम्मेलन में दिए भाषण के बाद यह टिप्पणी की।
पुतिन ने एक प्रश्नोत्तर सत्र में कहा, ‘‘इस अवसर पर मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देना चाहता हूं।’’


Download Android App
Download iOS App


