‘पानी पीकर लोग मर रहे…’, इंदौर के दूषित जल पीड़ितों से मुलाकात कर बोले Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Indore Visit Today

Rahul Gandhi Indore Visit Today: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई त्रासदी के पीड़ितों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की। शनिवार को इंदौर पहुंचे राहुल गांधी ने सबसे पहले अस्पताल जाकर भर्ती मरीजों का हाल जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने भागीरथपुरा क्षेत्र के पीड़ितों से मिलकर पानी की आपूर्ति व्यवस्था और हादसे के कारणों की जानकारी ली।

Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल ने प्रशासन पर उठाए सवाल

Rahul Gandhi Indore Visit Today
Rahul Gandhi Indore Visit Today (credit-sm)

इस दौरान भागीरथपुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत इंदौर पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। राहुल गांधी ने पीड़ितों की बात सुनते हुए प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

Rahul Gandhi Visit highlights: राहुल गांधी के दौरे से राजनीति तेज (Rahul Gandhi Indore Visit Today)

Rahul Gandhi Indore Visit Today 1

गौरतलब है कि दूषित जल पीने से भागीरथपुरा में बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े, जिनमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमला बोल रही है और न्यायिक जांच, वाटर ऑडिट तथा जिम्मेदार मंत्रियों से इस्तीफे की मांग कर रही है। हालांकि सरकार की ओर से कुछ अधिकारियों को निलंबित और स्थानांतरित किया गया है, लेकिन राहुल गांधी के दौरे से प्रदेश की राजनीति और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Supreme Court पहुंचा NEET PG कटऑफ मामला, डॉक्टर और एक्टिविस्ट ने जमकर काटा बवाल; जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।