Sahibzada Farhan got Insulted: दुनिया की अलग-अलग टी20 लीगों में खेल रहे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए ये वक्त कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की Big Bash League में जहां स्टार खिलाड़ियों को अपने घटिया परफॉरमेंस के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही है, वहीं अब Bangladesh Premier League में भी एक पाकिस्तानी बल्लेबाज का मज़ाक बन गया। इस बार सुर्खियों में हैं ओपनर Sahibzada Farhan, जिनकी ज़रूरत से ज़्यादा होशियारी उन पर ही भारी पड़ गई।
Sahibzada Farhan got Insulted: BPL में हुई फजीहत

बीपीएल में Rajshahi Warriors की ओर से खेल रहे साहिबज़ादा फरहान का प्रदर्शन औसत रहा है, लेकिन सिलहट टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उनका अंदाज़ चर्चा का विषय बन गया। टीम को उनसे तेज़ शुरुआत की उम्मीद थी, मगर उन्होंने जिस तरह अपना विकेट गंवाया, उसने सबको चौंका दिया।
मैच के चौथे ओवर में Sylhet Titans के तेज़ गेंदबाज़ Ruhel Miah गेंदबाज़ी कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर फरहान ने डिफेंस किया। गेंदबाज़ के पास गेंद लौटते ही फरहान ने अचानक रेसलिंग स्टार जॉन सीना की तरह हाथ चेहरे के सामने लहराते हुए “You Can’t See Me” वाला इशारा कर दिया। ये हरकत गेंदबाज़ को चिढ़ाने के लिए थी, लेकिन इसका असर उल्टा पड़ गया।
अगली गेंदपर हुए आउट

अगली ही गेंद पर फरहान बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े फील्डर ने आसान कैच लपक लिया। 12 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए फरहान को खुद भी यकीन नहीं हुआ और वे सिर पकड़कर पवेलियन लौट गए। मज़ेदार बात ये रही कि विकेट लेने के बाद Ruhel Miah ने आक्रामक जश्न के बजाय Yuzvendra Chahal के मशहूर अंदाज़ में मैदान पर लेटकर विकेट सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इससे पहले भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दूसरी लीगों में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। बीबीएल में Shaheen Afridi को एक ही ओवर में दो बीमर डालने के कारण गेंदबाज़ी से हटा दिया गया था। वहीं Mohammad Rizwan को स्लो बैटिंग के चलते उनकी ही टीम ने रिटायर्ड आउट कर दिया। Babar Azam के साथ भी ऐसा ही वाकया हुआ, जब धीमी रनगति से परेशान होकर Steve Smith ने ओवर की आखिरी गेंद पर रन लेने से इनकार कर दिया और अगले ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए।
कुल मिलाकर, साहिबज़ादा फरहान की ये हवाबाज़ी एक और उदाहरण बन गई कि क्रिकेट में ज़रा सी ओवरकॉन्फिडेंस भी कितनी महंगी पड़ सकती है।
Also Read: धमाकेदार प्रदर्शन का सरपंच साहब को मिला इनाम, 2 साल के बाद टी20 स्क्वाड में वापसी




















