Breakfast में कुछ Healthy और Tasty खाने के लिए ट्राई करें Hare Matar ka Paratha, देखें आसान Recipe

Hare Matar ka Paratha Recipe

Hare Matar ka Paratha Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही घर में तरह-तरह के पकवान बनने लगते हैं। इस मौसम में पराठा खाना हर किसी को पसंद आता है। इस मौसम में पराठे के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। इसकी वजह है कि ठंड के दिनों में तरह-तरह की सब्जियां मिलने लगती है। इन सब्जियों से ब्रेकफास्ट में आप स्वादिष्ट पराठे बना सकते हैं। वैसे तो आप ठंड के मौसम में मूली के पराठे, गोभी के पराठे और मेथी के पराठे आदि बनाकर खाए होंगे, लेकिन क्या कभी आपने Hare Matar ka Paratha Recipe को ट्राई किया है, जो खाने में हेल्दी और टेस्टी होती है।

इसे आप ब्रेकफास्ट में आसानी से बना सकते हैं। मटर के पराठे न सिर्फ बड़ों को बल्कि बच्चों को भी खूब पसंद आता है। आइए आपको बताते हैं कि Hare Matar ka Paratha  Ghr Par Kaise Bnaye जाते हैं।

 Hare Matar ka Paratha Recipe in Hindi: हरे मटर का पराठा बनाने की रेसिपी

Hare Matar ka Paratha Recipe in Hindi
Hare Matar ka Paratha Recipe in Hindi (Source: AI)

सामग्री

  • हरे मटर – 1 कप
  • आटा – एक कप
  • हरी मिर्च – 2 कटी हुई
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच
  • प्याज – 1 कटा हुआ
  • जीरा साबुत – आधा चम्मच
  • अदरक – एक टुकड़ा घिसा हुआ
  • लहसुन – 2-3 कली
  • नींबू का रस – आधा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर – आधा चम्मच
  • रिफाइंड तेल – पराठे सेकने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार

Hare Matar ka Paratha Ghr Par Kaise Bnaye: हरे मटर का पराठा बनाने की विधि

Hare Matar ka Paratha Recipe
Hare Matar ka Paratha Recipe (Source: AI)
  • हरे मटर का पराठा बनाने के लिए पहले आटा में थोड़ा नमक और आधा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह गूंद लें। फिर इसे आप 10 मिनट के लिए ढक कर रहने दें।
  • अब आप मटर छील कर इसे पानी में डालकर 5-7 मिनट के लिए उबालें, फिर इसके पानी को आप छलनी से छान दें।
  • अब मटर और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डाल दें और जब जीरा चटक जाए, तो उसमें कटा हुआ प्याज, अदरक, लहसुन डालकर भून लें।
  • इसे आप 2-3 मिनट तक फ्राई करने के बाद इसमें पिसा हुआ मटर और सभी मसाले जैसे धनिया और गरम मसाला पाउडर, नींबू का रस, धनिया पत्ती डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब आप आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसमें मटर के मिश्रण भरें और गोल पराठे के शेप में बेलते जाएं।
  • इसके बाद इन पराठों को दोनों तरफ पलट कर तवे पर सेक लें। आपका स्वादिष्ट मटर पराठा तैयार हो चुका है।
  • इसे आप टोमैटो सॉस, धनिया की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Also Read: सर्दियों की सुबह को बनाएं खास! झटपट तैयार करें ये Crispy Aloo Matar Roll, समोसे-कचौड़ी भी फेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।