पटना प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, सबकुछ हुआ राख; मौके पर 12 दमकल की गाड़ियां

Patna plastic factory fire

Patna plastic factory fire: शनिवार सुबह पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाली चेक स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। गोदाम से उठती ऊंची-ऊंची लपटें दूर से दिखाई देने लगीं, जबकि काले धुएं का घना गुबार करीब एक किलोमीटर तक नजर आया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Patna Fire Incident: आगजनी से मची अफरा-तफरी

Patna plastic factory fire

जानकारी के अनुसार, एक बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर संचालित प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद उसे काबू में करने के लिए हाइड्रोलिक दमकल को मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लास्टिक के जलने से उठता काला धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आग की जानकारी लोगों को मिली।

Patna Fire News: किस वजह से लगी आग?

मौके पर पहुंचे एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह बुझने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ढाबा मालिक हिमांशु राज ने बताया कि पास के भवन में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज नाम की प्लास्टिक फैक्ट्री कई वर्षों से चल रही थी, जहां प्लास्टिक के दानों से कुर्सी सहित अन्य सामान बनाया जाता था। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Patna plastic factory fire: फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

aag

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में 10 से 12 मजदूर काम करते थे और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। आग पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई, जिससे वहां भी नुकसान हुआ है। अग्निशमन पदाधिकारी गयानंद सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘पानी पीकर लोग मर रहे…’, इंदौर के दूषित जल पीड़ितों से मुलाकात कर बोले Rahul Gandhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।