‘पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं, बल्कि तृणमूल के आतंक का राज’, राहुल गांधी ने साधा TMC पर निशाना

Rahul Gandhi on TMC

Rahul Gandhi on TMC : पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज के लिए मतदान होना है. इसके लिए सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं. ऐसे में जहां ममता बनर्जी को अपना किला बचाना है तो वहीं भाजपा को बंगाल को फतह करना है. इसी को लेकर भाजपा लगातार ममता बनर्जी के शासन को ‘डर का शासन’ कह रही है.

दिलचस्प यह कि इस चुनावी सेंधमारी में कांग्रेस की भी एंट्री होती दिखाई दे रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने TMC पर निशाना साधा है. राहुल ने ऐसा कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता देवदीप चटर्जी की हत्या कर दिए जाने की रविवार को कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस राजनीति के आगे नहीं झुकेगी.

बता दें, पहले फेज के चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान आसनसोल में चटर्जी की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई. पार्टी का दावा है कि चटर्जी आसनसोल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसेनजीन पुइतांडी के घनिष्ठ सहयोगी थे.

राहुल गांधी ने की आलोचना

राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर एक्स पर पोस्ट किया, उन्होंने कहा – चुनाव के बाद तृणमूल के गुंडों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या किया जाना बेहद निंदनीय है. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.”

उन्होंने लिखा, “आज पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं, बल्कि तृणमूल के आतंक का राज है. मतदान के बाद विरोधियों को डराना धमकाना, उन पर हमला करना और उनकी आवाज दबा देना यही तृणमूल कांग्रेस का मूल स्वभाव बन गया है.”

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

बता दें, बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की कथित घटना में तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थक गुंडों ने कांग्रेस समर्थक देबदीप चटर्जी की पिटाई कर दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई. आसनसोल उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मेदवार प्रसेनजीत पुइंतुडी और अन्य पार्टी समर्थकों ने शव के साथ विरोध प्रदर्शन किया और आसनसोल दक्षिण पुलिस चौकी का घेराव किया.

4 मई को रिजल्ट

बता दें, दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है. राज्य में पहले चरण के मतदान के दिन हिंसक घटनाएं सामने आईं, जहां भाजपा विधायक की पिटाई भी शामिल है, वहीँ कुछ घटनाएं सुरक्षाबल के साथ भी देखने को मिलीं. राज्य में चुनाई रिजल्ट 4 मई को है.

यह भी पढ़ेंभवानीपुर में थी ममता बनर्जी की रैली, भाजपा ने बजाया डीजे, मंच छोड़ चली गईं CM, आपस में भिड़े कार्डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।