शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके महाराष्ट्र की आवाज को नहीं दबा सकती। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिस तरह से केंद्र सरकार और भाजपा हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही हैं, वह महाराष्ट्र के स्वाभिमान का अपमान है ।
इस बार हम एनएमसी चुनाव में हावी रहेंगे
नागपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आए राउत ने कहा कि विदर्भ क्षेत्र शिवसेना के पीछे मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि अतीत में इसकी थोड़ी उपेक्षा की गई थी। लेकिन शिवसेना नागपुर नगर निगम (एनएमसी), मुंबई नगर निगम और ठाणे नगर निगम चुनावों में पूरी ताकत से लड़ेगी, और इस बार हम एनएमसी चुनावों में भी हावी रहेंगे।’’
आपको बता दे कि महाराष्ट्र में केंद्रिय एजेंसियों की कार्रवाई के कारण शिवसेना व भाजपा में ठनी हुई हैं । आरोप प्रत्यारोप में दोनों दल सत्ता मतभेद के बाद से ही सियासी तकरार के शिकार हो रहे हैं । संजय राउत व पूर्व सीएम देवेेद्र फड़णवीस प्रतिदिन एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं । गत दिनों पहले ही ईडी ने महाराष्ट्र के सीएम उध्दव ठाकरे साले से करीबी से पूछताछ की थी । लेकिन इसके दोनों दलों मेें काफी ठन गई हैं ।


Download Android App
Download iOS App



