अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह चाहते हैं कि रूस को जी (समूह) -20 से बाहर कर दिया जाए।
यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर नाटो की आपात बैठकों के बाद ब्रसेल्स में बृहस्पतिवार को बाइडन ने उक्त टिप्पणी की।
जी-20, 19देशों और यूरोपीय संघ का अंतर सरकारी मंच है जो प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर काम करता है। बाइडन ने कहा कि उन्होंने बृहस्पतिवार को अन्य वैश्विक नेताओं के साथ मुद्दा उठाया है।
यूक्रेन को मानवीय सहायता देने का नया संकल्प लिया-बाइडन
उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि समूह से रूस को बाहर किया जाए अगर इससे इंडोनेशिया और अन्य असहमत होंगे तो वह कहेंगे कि यूक्रेन के नेताओं को बातचीत में शामिल होने की अनुमति दी जाए।
बाइडन और पश्चिमी सहयोगियों ने बृहस्पतिवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन को मानवीय सहायता देने का नया संकल्प लिया।


Download Android App
Download iOS App


