Retired Brigadier Mukesh Death Update: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था। बता दें कि राजपुर इलाके में दो समूहों के बीच सड़क पर हुई झड़प के दौरान चली एक आवारा गोली लगने से सेवानिवृत्त सेना ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत हो गई। वह सुबह की सैर पर निकले थे। इस मामले में कई बड़े खुलासे के साथ ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे समूह के तीन लोग फरार हैं। इसके अलावा, घटना में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
Retired Brigadier Mukesh Death Update: बहस गोलीबारी में बदल गई

एसएसपी ने आगे बताया कि गोलीबारी में शामिल लोग पिछली रात “जेन जेड” क्लब में थे, जहां बिल को लेकर क्लब के कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया, जिसमें एक समूह के लोगों की क्लब के सदस्यों ने जमकर पिटाई कर दी। वहीं जब क्लब के संचालक आज सुबह क्लब बंद करके निकले, तो वही युवक उनके पीछे-पीछे चले गए। जोहरी गांव में स्थिति बिगड़ गई, जहां उनके बीच हुई बहस गोलीबारी में बदल गई।
क्लब को सील कर दिया
पुलिस ने मसूरी रोड स्थित क्लब को सील कर दिया है और क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने क्लब का लाइसेंस रद्द करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को सिफारिश भी भेज दी है। एसएसपी ने बताया कि आज सुबह हमें राजपुर पुलिस थाना क्षेत्र में रोड रेज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। गोलीबारी में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
Retired Brigadier Mukesh Death Update: पैसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा

इस मामले से जुड़े एक पब के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पता चला कि 29 मार्च की रात को बिल में अधिक पैसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, और क्लब के लोगों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी थी, और यह घटना उसी बदले की आग में घटी। इस मामले में दोनों पक्षों को जिम्मेदार ठहराया गया है पुलिस ने इस मामले में क्लब मालिक संदीप समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ से आदित्य चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हैं।


Download Android App
Download iOS App




