Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत 9 घायल

Summary :

Road Accident: घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात भीषण हादसा हुआ। इसमें कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी गाड़ियों को साइड करवाया और यातायात को फिर से शुरू करवाया। घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात भीषण हादसा हुआ हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी गाड़ियों को साइड करवाया भयंकर हादसे में 9 व्यक्ति…

Road Accident

Road Accident: घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात भीषण हादसा हुआ। इसमें कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी गाड़ियों को साइड करवाया और यातायात को फिर से शुरू करवाया।

  • घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात भीषण हादसा हुआ
  • हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई
  • मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी गाड़ियों को साइड करवाया
  • भयंकर हादसे में 9 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब 30 किमी आगे पहुंचने पर घने कोहरे के कारण केंटर गाडी पीछे से आ रही एक बस से टकरा गयी। जबतक लोग कुछ समझ पाते हादसा हो चुका था।

9 व्यक्ति हादसे में घायल

इसके बाद पीछे से आ रही अन्य दो कार भी बस में टकरा गईं। इसमें 9 व्यक्ति घायल हो गये। हादसे में एक व्यक्ति सत्य प्रकाश, ग्राम कोयला सरैया जिला इटावा की मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। ये हादसे नोएडा से आगरा जाते समय बीती रात 2 बजे हुआ है। मामला जेवर थाना क्षेत्र का है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News