Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: Performance, Features और कीमत में कौन सी बाइक आपके लिए पैसा वसूल, खरीदने से पहले जरूर देखें

Summary :

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: अगर आप नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं और Royal Enfield Hunter 350 और TVS Ronin के बीच उलझन में हैं, तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। कीमत लगभग समान होने के बावजूद, दोनों बाइक्स की सोच, डिजाइन और राइडिंग एक्सपीरियंस बिल्कुल अलग है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि कौन सी बाइक किस तरह के राइडर के लिए सही रहेगी। Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin Price कीमत की बात करें तो दोनों बाइक्स बजट के लिहाज से एक-दूसरे के करीब हैं। Royal Enfield…

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: अगर आप नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं और Royal Enfield Hunter 350 और TVS Ronin के बीच उलझन में हैं, तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। कीमत लगभग समान होने के बावजूद, दोनों बाइक्स की सोच, डिजाइन और राइडिंग एक्सपीरियंस बिल्कुल अलग है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि कौन सी बाइक किस तरह के राइडर के लिए सही रहेगी।

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin Price

कीमत की बात करें तो दोनों बाइक्स बजट के लिहाज से एक-दूसरे के करीब हैं। Royal Enfield Hunter 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.37 लाख रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट लगभग 1.67 लाख रुपये तक जाता है।

वहीं TVS Ronin की शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत करीब 1.59 लाख रुपये है। कीमत में मामूली अंतर है, लेकिन फीचर्स और राइड क्वालिटी में बड़ा फर्क देखने को मिलता है।

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin (Photo: Social media)
Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin (Photo: Social media)

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: इंजन और परफॉर्मेंस

Hunter 350 में रॉयल एनफील्ड का भरोसेमंद 349cc J-सीरीज इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 20.2 बीएचपी पावर और 27 एनएम टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह बाइक तेज रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि स्मूद और आरामदायक राइड के लिए जानी जाती है। इसका वजन करीब 181 किलो है, जिससे हाईवे पर स्थिरता मिलती है।

दूसरी तरफ, TVS Ronin में 225.9cc ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20 बीएचपी पावर और 19.93 एनएम टॉर्क पैदा करता है। इसका वजन केवल 159 किलो है, जिससे यह ट्रैफिक में चलाने में ज्यादा आसान लगती है। हल्का वजन और तेज थ्रॉटल रिस्पॉन्स इसे नए राइडर्स के लिए अच्छा विकल्प बनाता है। दोनों बाइक्स की टॉप स्पीड करीब 120 किमी/घंटा है, लेकिन राइडिंग फील अलग-अलग है।

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin (Photo: Social media)
Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin (Photo: Social media)

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin Features & Specifications

Royal Enfield Hunter 350 सादगी पसंद करने वालों के लिए है। इसमें कुछ वेरिएंट्स में:

  • एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ट्रिपर नेविगेशन
  • डुअल-चैनल ABS
  • USB चार्जिंग पोर्ट
  • LED टेल लैंप

मिलते हैं।

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin (Photo: Social media)
Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin (Photo: Social media)

Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin

वहीं TVS Ronin फीचर्स के मामले में ज्यादा आगे है। इसमें:

  • फुली डिजिटल डिस्प्ले
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • राइडिंग मोड्स (अर्बन और रेन)
  • अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क
  • मोनोशॉक रियर सस्पेंशन

जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं, जो राइड को ज्यादा स्मार्ट और आरामदायक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: New Safari और Harrier Petrol Varaint ने बदला गेम! ज्यादा Mileage के साथ Features की भरमार, जानें कौन सा वेरिएंट है बेस्ट?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।