ओडिशा स्कूल हादसा: सीमेंट की पटिया गिरने से छात्र की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Summary :

Odisha School Accident:ओडिशा के बालासोर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां छात्र भोजन के अवकाश के दौरान स्कूल परिसर में खेल रहे थे, तभी निर्माणाधीन इमारत पर लगाई गई एक शिला अचानक टूटकर छात्र के ऊपर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बलिआपल आईडीसीओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए बालासोर स्थित एम्स, रेमुना रेफर कर दिया। तमाम कोशिशों के बावजूद छात्र ने दम तोड़ दिया। Student Death In School: खेलते वक्त छात्र पर गिरा शिलाखंड यह घटना गुरुवार को…

Odisha School Accident:ओडिशा के बालासोर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां छात्र भोजन के अवकाश के दौरान स्कूल परिसर में खेल रहे थे, तभी निर्माणाधीन इमारत पर लगाई गई एक शिला अचानक टूटकर छात्र के ऊपर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बलिआपल आईडीसीओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए बालासोर स्थित एम्स, रेमुना रेफर कर दिया। तमाम कोशिशों के बावजूद छात्र ने दम तोड़ दिया।

Student Death In School: खेलते वक्त छात्र पर गिरा शिलाखंड

Odisha School Accident
Student Death In School (Image- Social Media)

यह घटना गुरुवार को बलिआपाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदास गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान छात्र निर्माण स्थल के पास खेल रहा था, तभी उसके ऊपर एक शिलाखंड गिर गया। छात्र की पहचान प्रहलाद ढाला के रूप में हुई है, जो बलिआपल ब्लॉक के बदास अपर प्राइमरी स्कूल का छात्र है।

Balasore School Accident: स्कूल के पास ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

स्कूल अधिकारियों और ग्रामीणों ने पहले छात्र को बलिआपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल ले गए। गुरुवार रात को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्कूल के पास विरोध प्रदर्शन किया और बच्चे की मौत का जिम्मेदार अधिकारियों को ठहराते हुए, पीड़ित परिवार के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग की।

समुदाय के लोगों ने इस हादसे की गहन जांच, दोषियों पर कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। इस घटना ने ओडिशा के स्कूलों में इमारतों की सुरक्षा और बच्चों की सेफ्टी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज में नर्स की लापरवाही! टेप की जगह काट दिया डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा, सस्पेंड हुई नर्सिंग ऑफिसर

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।