Royal Enfield ने दमदार इंजन के साथ लॉन्च की Classic 650, 3.37 लाख रुपये रखी कीमत

Summary :

रॉयल एनफील्ड Classic 650: 3.37 लाख में दमदार फीचर्स और शानदार लुक

रॉयल एनफील्ड ने Classic 650 को 648cc इंजन और 47 हॉर्स पावर के साथ लॉन्च किया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.37 लाख रुपये है। इसमें 14.7 लीटर पेट्रोल टैंक, 6 गियरबॉक्स, सैमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स, ट्रिपन नेविगेशन, यूसीबी चार्जर और आयल व्हील्स जैसे फीचर्स हैं। बुकिंग शुरू है और डिलीवरी अप्रैल 2025 से होगी।

रॉयल एनफील्ड एक ऐसी बाइक ब्रांड है जो पूरी दुनिया में अपनी बाइकों के लिए मशहूर है। भारत में निर्माण हुई रॉयल एनफील्ड बाइक्स अपनी 349cc इंजन, ब्रेक्स और डाउन ट्यूब स्पाइन फ्रेम के लिए काफी फेमस है। रॉयल एनफील्ड ने अब Classic 650 को लॉन्च कर दिया है। दमदार इंजन और फीचर के साथ इस बाइक की कीमत एक्स शोरूम कीमत 3.37 लाख रुपये रखी गई है।

Royal Enfield

Classic 650 के फीचर

रॉयल एनफील्ड के classic 650 में दमदार इंजन दिया गया। इसमें 648 cc की पावर और 47 हॉर्स पावर हैं। बताया जा रहा की इसमें 14.7 लीटर तक पेट्रोल टैंक और 6 गियरबॉक्स दिया गया हैं। बाइक में सैमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स क्लीन्ज़र, ट्रिपन नेविगेशन, USB चार्जर, 18 और 19 इंच व्हील्स, गियर पोजीशन Indicator जैसे फीचर्स को दिया गया है।

Volkswagen की Tiguan R-Line की प्री-बुकिंग शुरू, दमदार इंजन और शानदार फीचर्सरॉयल एनफील्ड

कब से होगी डिलीवरी

रॉयल एनफील्ड ने अपने नए लांच Classic 650 की बुकिंग अभी से शुरू कर दी है लेकिन, यह माना जा रहा है की Classic 650 की डिलीवरी अप्रैल 2025 से शुरू की जाएंगी।

Classic 650 की कीमत

रॉयल एनफील्ड का यह मॉडल तीन वेरिएंट और 4 रंगों में मौजूद हैं। जिसमे Vallam Red, BruntingHorpe blue, Teal, Black Chrome जैसे कलर विकल्प दिए गए है। इन चारों कलर में से क्रोम ब्लैक कलर कि कीमत एक्स शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपए रखी गई है। जबकि Vallam Red की कीमत 3.37 लाख है जबकि Teal रंग की कीमत 3.41 लाख है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।