PM Modi की अपील की अनदेखी, ग्वालियर से भिंड तक 100 कारों का निकाला काफिला, BJP ने पद से हटाया

Summary :

Sajjan Singh Yadav Removed: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की थी। इस बीच राजनीतिक नियुक्तियों की ख़ुशी में कई नेताओं ने पीएम मोदी की अपील को दरकिनार कर दिया। उन्होंने एक नहीं बल्कि 100 से अधिक कारों के काफिले का शक्ति प्रदर्शन किया और ग्वालियर से लेकर भिंड तक रैली निकाली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले के तूल पकड़ा। अंततः पार्टी को इसपर कार्रवाई करनी पड़ी और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया गया। आपको बता दें कि भिंड जिले…

Sajjan Singh Yadav Removed: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की थी। इस बीच राजनीतिक नियुक्तियों की ख़ुशी में कई नेताओं ने पीएम मोदी की अपील को दरकिनार कर दिया। उन्होंने एक नहीं बल्कि 100 से अधिक कारों के काफिले का शक्ति प्रदर्शन किया और ग्वालियर से लेकर भिंड तक रैली निकाली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले के तूल पकड़ा। अंततः पार्टी को इसपर कार्रवाई करनी पड़ी और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया गया। आपको बता दें कि भिंड जिले के किसान मोर्चा अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की बुधवार को नियुक्ति हुई, लेकिन जब सुबह जागे, तो उनका पद छीन लिया गया।

100 से ज्यादा वाहनों के साथ निकाला काफिला

भिंड के भाजपा नेता सज्जन सिंह यादव को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। इस खुशी में 13 मई को ग्वालियर से भिंड तक नेताजी ने 100 से ज्यादा वाहनों के साथ काफिला निकाला। उनका मालनपुर, गोहद चौराहा और मेहगांव सहित कई स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनका फूलों-मालाओं से स्वागत किया गया और नारों के बीच शक्ति प्रदर्शन ने शहर का माहौल राजनीतिक बना दिया।

Sajjan Singh Yadav removed
Sajjan Singh Yadav Removed (Image- Social Media)

काफिले की वजह से लगा भारी जाम

नेताजी के काफिले के शहर में प्रवेश करते ही कई प्रमुख सड़कों पर जाम जैसी स्थिति हो गई। लोग घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहे। जहां एक तरफ समर्थक भारी काफिले के साथ नारे लगाने में जुटे थे, दूसरी तरफ आम जनता को जाम में फंसकर असुविधा का सामना करना पड़ रहा था ,जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

वीडियो वायरल होने बाद उठे सवाल

सोशल मीडिया पर काफिले की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए। लोगों ने सवाल उठाया कि जब देश संसाधनों की बचत की बात कर रहा है, तो नेताओं द्वारा ऐसा प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है। कई ने इसे संसाधनों की बर्बादी और दिखावे की राजनीति बताया।

भाजपा ने लिया एक्शन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया। इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

विपक्ष ने भाजपा पर बोला हमला

इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सादगी और ईंधन बचाने की बात की जाती है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह का शक्ति प्रदर्शन किया जाता है, जो जनता को गलत संदेश देता है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।