Sambhal हिंसा के बाद सुरक्षा कड़ी, 38 नई Check Post से निगरानी

Summary :

संभल में 38 नई चेकपोस्ट, सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी

उत्तर प्रदेश के संभल में हाल ही में हुई हिंसा के बाद जिले की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने जिले में 38 नई स्थायी पुलिस चेकपोस्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकियों के निर्माण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा, शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो 24 घंटे गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

हर विधायक यूपी विधानसभा का ब्रांड एम्बेसडर : स्पीकर महाना

नई चेकपोस्ट और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने में सक्षम होगी। प्रशासन का कहना है कि ये कदम भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में कारगर साबित होंगे। संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि जनपद में सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए 38 नई स्थायी पुलिस चेकपोस्ट बनाई जा रही हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकियों का निर्माण भी जारी है, जिससे जिले की सुरक्षा और मजबूत होगी।

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पैसिया ने कहा कि संभल हिंसा के बाद होली पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर हैं। उन्होंने बताया कि आज हमारे यहां शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इससे सात दिन पहले भी शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी। आज डीआईजी द्वारा पूरे संभल शहर में पैदल पेट्रोलिंग की गई। सभी जगह पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स को लगाया गया है। कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो हमसे बात की जाए, ताकि समाधान निकल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि होली पर जो भी जुलूस निकालेंगे, उसके साथ में हमारे मजिस्ट्रेट भी रहेंगे। पुलिस फोर्स के जवान भी साथ रहेंगे और उसे शांतिपूर्वक निकाला जाएगा। इसमें आगे-पीछे चारों ओर पुलिस तैनात रहेगी, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.