Codeine Cough syrup तस्करी मामले में पुलिस का दूसरा बड़ा एक्शन, पकड़ा गया Mastermind भोला प्रसाद

Summary :

Shelly Traders Arrested: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कोडीन कफ सिरप तस्करी के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े एक महत्वपूर्ण आरोपी, शुभम जायसवाल के पिता और झारखंड की ‘शैली ट्रेडर्स’ के मालिक भोला प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी को इस पूरे रैकेट का अहम मोड़ माना जा रहा है। Shelly Traders Arrested: कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, भोला प्रसाद को कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा गया। वह विदेश, विशेषकर थाईलैंड, भागने की कोशिश कर रहा…

Shelly Traders Arrested: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कोडीन कफ सिरप तस्करी के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े एक महत्वपूर्ण आरोपी, शुभम जायसवाल के पिता और झारखंड की ‘शैली ट्रेडर्स’ के मालिक भोला प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी को इस पूरे रैकेट का अहम मोड़ माना जा रहा है।

Shelly Traders Arrested: कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, भोला प्रसाद को कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा गया। वह विदेश, विशेषकर थाईलैंड, भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सोनभद्र लेकर आई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद उसे रॉबर्ट्सगंज थाने में पेश किया गया और जल्द ही उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Shelly Traders Arrested (CREDIT S-M)
Shelly Traders Arrested (CREDIT S-M)

Cough Syrup Case: तस्करी नेटवर्क का खुलासा

पुलिस जांच में पता चला कि शुभम जायसवाल द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप की सप्लाई ‘शैली ट्रेडर्स’, जो भोला प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ड है, के माध्यम से की जाती थी। यह कंपनी ही अलग-अलग राज्यों में कफ सिरप की आपूर्ति का बड़ा जरिया थी। जांच में यह भी पाया गया कि यह रैकेट झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक फैला हुआ था। पुलिस का कहना है कि शुभम जायसवाल और अमित सिंह उर्फ टाटा इस पूरे नेटवर्क को संचालित करते थे।

Bhola Jaiswal Arrested: पहली और दूसरी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले पुलिस ने अमित सिंह उर्फ टाटा को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले थे। अब दूसरी बड़ी गिरफ्तिरी—भोला प्रसाद—को इस केस का महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है क्योंकि उसके जरिए सप्लाई चैन को मजबूत तरीके से समझा जा सकता है। भोला प्रसाद की भूमिका सप्लाई और वितरण में महत्वपूर्ण बताई जा रही है, क्योंकि पूरी सप्लाई में उसकी कंपनी का इस्तेमाल किया जाता था।

UP News Today: एफआईआर में 28 लोग नामजद

इस मामले में वाराणसी के कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में कुल 28 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल, उसका पिता भोला प्रसाद और अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर गैर-कानूनी तरीके से कफ सिरप की सप्लाई कर रहा था और उससे बड़ा मुनाफा कमा रहा था।

Shelly Traders Arrested (CREDIT S-M)
Shelly Traders Arrested (CREDIT S-M)

जांच आगे बढ़ी

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस तस्करी में और कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के और भी सदस्यों तक पहुंचने के लिए लगातार दबिश जारी है। भोला प्रसाद से पूछताछ के बाद पुलिस को उम्मीद है कि सप्लाई चैन, फंडिंग और बाहरी राज्यों तक फैले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: पहले प्रीलिम्स फेल, फिर इंटरव्यू से बाहर…तीसरे प्रयास में रैंक AIR 20! जानिए IAS Anoushka Sharma की Success Story

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।