Tere Ishk Mein के सामने फीकी पड़ी फिल्म Gustaakh Ishq, दूसरे दिन भी नहीं पकड़ पाई रफ़्तार!

Summary :

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच शुरू से एक्साइटमेंट कम दिखाई दे रहा है, जिसका सीधा असर इसके कलेक्शन पर भी पड़ता नज़र आ रहा है। दो दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई उम्मीदों के मुताबिक नहीं बढ़ पा रही है, जिससे मेकर्स की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन घटा कलेक्शन ‘गुस्ताख इश्क’ की सामने आई…

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच शुरू से एक्साइटमेंट कम दिखाई दे रहा है, जिसका सीधा असर इसके कलेक्शन पर भी पड़ता नज़र आ रहा है। दो दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई उम्मीदों के मुताबिक नहीं बढ़ पा रही है, जिससे मेकर्स की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है।

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन घटा कलेक्शन

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2
Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2 (Credit: Social Media)

‘गुस्ताख इश्क’ की सामने आई नई Box Office Collection रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर स्थिति और भी कमजोर होती दिखाई दे रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने केवल 45 लाख रुपये का कारोबार किया है। बता दें, यह आंकड़ा फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से भी कम है, ‘गुस्ताख इश्क’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपये की कमाई की थी। हालांकि ये शुरुआती अनुमानित कलेक्शन हैं और आधिकारिक आंकड़े आने पर मामूली बदलाव हो सकता है, लेकिन लगातार गिरावट फिल्म के भविष्य को मुश्किल में डाल रही है।

मेकर्स के लिए बढ़ी चिंता

Box Office Collection
Box Office Collection (Credit: Social Media)

फिल्म की ओपनिंग उम्मीदों से काफी नीचे रही थी और अब दूसरे दिन की कमाई में भी सुधार नहीं दिख रहा है। इससे साफ नज़र आ रहा है कि ‘गुस्ताख इश्क’ सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में सफल नहीं हो पा रही है। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों के मिक्स्ड रिएक्शंस सामने आ रहे हैं, जिनमें कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Gustaakh Ishq Hit or Flop: क्या फिल्म के बजट को कर पाएगी पूरा?

Gustaakh Ishq Hit or Flop
Gustaakh Ishq Hit or Flop (Credit: Social Media)

डायरेक्टर विभु पुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर मेकर्स ने 25 से 30 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया है। इसके मुकाबले अब तक फिल्म की कुल कमाई 1 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में शुरुआती दो दिनों के प्रदर्शन को देखते हुए इंडस्ट्री में यह माना जाने लगा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप की तरफ बढ़ रही है।

Vijay Varma New Film: आगे क्या होगा?

Vijay Varma New Film
Vijay Varma New Film (Credit: Social Media)

अब सबकी नजर इस बात पर है कि वीकेंड और आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में कोई सुधार होता है या नहीं। अगर कलेक्शन में तेज उछाल नहीं आता, तो ‘गुस्ताख इश्क’ के लिए नुकसान की संभावना और बढ़ सकती है। हैरानी की बात ये है कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की एक्टिंग की तारीफ तो हो रही है, लेकिन कमजोर बॉक्स ऑफिस आंकड़े फिल्म की स्थिति को संभाल नहीं पा रहे हैं। इसके पीछे का एक और कारण फिल्म ‘तेरे इश्क में’ और ‘गुस्ताख इश्क’ एक साथ रिलीज़ होने भी माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म दर्शकों को कितना अपनी ओर खींच पाती है।

ये भी पढ़ें: Shankar के इश्क़ का Box Office पर चला जादू, 2 दिन में फिल्म Tere Ishk Mein ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई

Yashika Jandwani