Sitapur News Update: बिसवां लॉयर्स एसोसिएशन का वार्षिक उत्सव समारोह शुक्रवार को तहसील प्रांगण में तीन सत्रों में आयोजित हुआ। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने विधायक निधि से बने बार एसोसिएशन के एक कक्ष—जो स्वर्गीय सुनील पांडे की स्मृति में निर्मित है—का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता जनता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान का कायाकल्प भी कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल एवं राजा कसमंडा दिनकर प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में पहुंचे विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने सोलर पैनल का बार रूम में उद्घाटन किया साथी अधिवक्ता हित में सदैव खड़े रहने की भी बात कही।
Sitapur News Update

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना रहे। उनके साथ एडीजे प्रथम ज्ञान प्रकाश, एडीजे द्वितीय महेंद्र यादव, मुख्य दंडाधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह, जज शैलेंद्र वर्मा तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुंवर दिव्यदर्शी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन अध्यक्ष कमलेंद्र कुमार बाजपेई, एल्डर कमेटी अध्यक्ष लालजी वर्मा एवं रसिक बिहारी गुप्ता ने किया।
UP News Today
अधिवक्ता संकटा प्रसाद शुक्ला, रजनीश कुमार मिश्रा सहित पदाधिकारियों ने बैज लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं अधिवक्ता पद्मकांत शर्मा ने किया। तृतीय सत्र में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें देर रात तक संगीत कार्यक्रम का आनंद लिया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App




