माइनस में तापमान, बर्फबारी और सर्द हवाओं का कहर, जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Uttrakhand Weather Today: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, पहाड़ो ने बर्फ की चादर ओढ़ रखी है, कई जिलों में तापमान माइनस से नीचे पहुंच गया और झरने से लेकर पाइपलाइन तक जम गई है। रातें सर्द औऱ सुबह बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी वहीं दिन में धूप खिलने से हल्की राहत मिलती है। बर्फीली हवाओं का असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है। विस्तार से जानते है राज्य में आज कैसा रहेगा…

Uttrakhand Weather Today: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, पहाड़ो ने बर्फ की चादर ओढ़ रखी है, कई जिलों में तापमान माइनस से नीचे पहुंच गया और झरने से लेकर पाइपलाइन तक जम गई है। रातें सर्द औऱ सुबह बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी वहीं दिन में धूप खिलने से हल्की राहत मिलती है। बर्फीली हवाओं का असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है। विस्तार से जानते है राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम और कड़ाके की ठंड से कब लोगों को राहत मिलने के आसार है।

Uttrakhand Weather Today

 Uttrakhand Weather Today
Uttrakhand Weather Today

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने तापमान गिरा दिया है औऱ सुबह-शाम बर्फीली हवा चल रही है वहीं दिन के समय धूप खिलने से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है वहीं बादल छाए रहने और बर्फबारी का भी अनुमान है जिससे मौसम अधिक ठंडा हो सकता है। वहीं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और कोहरा छाने की भी संभावना है।

Uttrakhand Me Aaj Ka Mausam

 Uttrakhand Weather Today
Uttrakhand Weather Today

मौसम विभाग के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी औऱ बगेश्वर में तापमान माइनस 1 डिग्री तक गिरने की संभावना है औऱ पाला जमने का भी अनुमान है। वहीं मैदानी इलाकों में सर्द हवा और कोहरा छाए रहने का अनुमान है। कोहरे के बाद विजिबिलिटी भी कम रहेगा जिससे यातायात सेवाएं भी प्रभावित हो सकती है।

ALSO READ: Delhi में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, UP-Bihar में कंपकंपाने वाली सर्दी; जानें आज का मौसम अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।