उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। राज्य भर में पिछले 15 दिन में 52 अवैध मदरसे सीज किए जा चुके हैं। वहीं, विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार तक 12 अवैध मदरसों को सीज किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पहले ही प्रदेश में अवैध मदरसों और अतिक्रमणों की जांच करने के आदेश दिए थे।
सीएम धामी ने कहा, "यह हमारी सरकार का संकल्प था कि प्रदेश में जो भी अवैध मदरसे या अतिक्रमण पाए जाएंगे, हम उनकी जांच करेंगे और उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पहले से ही की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।"
Bernard Star के चारों ओर चार छोटे ग्रहों की खोज, वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि
उत्तराखंड में स्वच्छता को लेकर अब धामी सरकार सजग नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम व्यापक स्वच्छता अभियान चला रहे हैं और इस वर्ष की चार धाम यात्रा के लिए हम सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से आग्रह करते हैं कि वे स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे शहर, नगर पालिकाएं और कस्बे स्वच्छ रहें। यहां तक कि हमारी छोटी-छोटी संस्थाएं, ग्राम सभाएं और ग्राम पंचायतें भी स्वच्छ होनी चाहिए क्योंकि हमारा राज्य तीर्थयात्रा और पर्यटन के लिए जाना जाता है। देश और दुनिया भर से लोग यहां आते हैं और उन्हें एक सकारात्मक संदेश लेकर जाना चाहिए। उत्तराखंड के हर निवासी को इस पहल में योगदान देना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



