पंजाब केसरी की खबर का बड़ा असर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सीसीटीवी कांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Summary :

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तैनात एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के चार कर्मचारियों की शर्मनाक हरकतें उजागर होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। हलियापुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर काम कर रहे ये कर्मचारी सुरक्षा कैमरों का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। जांच में पता चला कि ये कर्मचारी एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले यात्रियों, खासकर नवविवाहित जोड़ों और कपल्स के निजी पलों को रिकॉर्ड कर रहे थे। सुरक्षा की आड़ में लगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे यात्रियों की प्राइवेसी में सेंध लगाने का साधन बन गए। Sultanpur News: ब्लैकमेलिंग का खेल वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपियों ने…

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तैनात एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के चार कर्मचारियों की शर्मनाक हरकतें उजागर होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। हलियापुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर काम कर रहे ये कर्मचारी सुरक्षा कैमरों का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। जांच में पता चला कि ये कर्मचारी एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले यात्रियों, खासकर नवविवाहित जोड़ों और कपल्स के निजी पलों को रिकॉर्ड कर रहे थे। सुरक्षा की आड़ में लगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे यात्रियों की प्राइवेसी में सेंध लगाने का साधन बन गए।

Sultanpur News: ब्लैकमेलिंग का खेल

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपियों ने यात्रियों से पैसे मांगना शुरू कर दिया। धमकी थी कि पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। कई पीड़ितों ने बताया कि कुछ मामलों में पैसे देने के बावजूद उनके वीडियो वायरल कर दिए गए।

Sultanpur News
Sultanpur News

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत

पीड़ितों ने हिम्मत दिखाई और यह मामला सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा। मामला सामने आते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथा अभी भी फरार है। उसे पकड़ने के लिए लगातार टीमें सक्रिय हैं। साथ ही एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था की भी पूरी समीक्षा शुरू कर दी गई है।

जिम्मेदारी की आड़ में हुई चूक

यह मामला साफ दिखाता है कि किस तरह जिम्मेदारी की आड़ में तैनात कर्मचारी यात्रियों की निजी जिंदगी को खतरे में डाल सकते हैं। तकनीकी सुरक्षा के नाम पर लगाए गए उपकरण कभी-कभी गलत हाथों में जाने पर गंभीर नुकसान पहुँचा सकते हैं।

पीड़ितों की हिम्मत बनी बड़ी कार्रवाई की वजह

पहली बार पीड़ितों ने हिम्मत दिखाकर शिकायत की। यही हिम्मत बड़ी कार्रवाई की वजह बनी और एक छोटे समूह का भ्रष्ट खेल उजागर हुआ। प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए तुरंत कदम उठाए।

यह भी पढ़ें: एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के नाम पर शर्मनाक हरकत, ATMS मैनेजर ने गुप्त वीडियो बनाकर किया शोषण, कई पीड़ितों ने दी CM को शिकायत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।