फ्री का दिया ऑफर, 50 की जगह बैठाए 140! झाबुआ मेले में बड़ा हादसा, ड्रैगन झूला गिरने से 29 बच्चे घायल

Summary :

Swing Collapse in Jhabua: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां उत्कृष्ट स्कूल मैदान में आयोजित ‘महाराज नो मेलो’ मेले में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे एक गंभीर हादसे हलचल मच गई। दरअसल बच्चों के लिए लगाए गए ड्रैगन झूले में क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को बैठाने के कारण झूला टूट गया और नीचे गिर पड़ा। इस दुर्घटना में 29 स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन ने मेला तुरंत बंद करा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। Swing Collapse in Jhabua: ड्रैगन झूले की क्षमता से…

Swing Collapse in Jhabua: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां उत्कृष्ट स्कूल मैदान में आयोजित ‘महाराज नो मेलो’ मेले में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे एक गंभीर हादसे हलचल मच गई। दरअसल बच्चों के लिए लगाए गए ड्रैगन झूले में क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को बैठाने के कारण झूला टूट गया और नीचे गिर पड़ा। इस दुर्घटना में 29 स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन ने मेला तुरंत बंद करा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Swing Collapse in Jhabua: ड्रैगन झूले की क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया

मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए ड्रैगन झूला लगाया गया था, जिसकी अधिकतम क्षमता 40 से 50 बच्चों की थी। लेकिन भीड़ अधिक होने और जल्दबाजी के चलते झूला संचालक ने एक ही बार में करीब 140 बच्चों को झूले में बैठा दिया। यह संख्या झूले की तय क्षमता से लगभग तीन गुना अधिक थी।

Swing Collapse in Jhabua ( source: social media )
Swing Collapse in Jhabua ( source: social media )

Swing Collapses in Madhya Pradesh: ओवरलोड के कारण टूटे झूले के पिलर

झूले पर अत्यधिक वजन पड़ने से उसके दोनों मुख्य पिलर अचानक टूट गए। संतुलन बिगड़ते ही झूला बाउंड्री वॉल के बाहर जा गिरा। झूले में बैठे बच्चे जमीन पर गिर पड़े, जिससे कई बच्चों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मेले में मौजूद लोग घबरा गए।

Swing Collapse Viral Video: घायल बच्चों को ऐसे पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायलों की मदद की। कई बच्चों को स्कूटर और बाइक के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बच्चों में अधिकतर 10वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया और फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Swing Collapse in Jhabua ( source: social media )
Swing Collapse in Jhabua ( source: social media )

प्रशासन ने मेला कराया बंद, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर नेहा मीना ने मेले को तुरंत बंद कराने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी व्यक्ति या संस्था दोषी पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्री झूला ऑफर बना हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, मेला संचालकों और स्कूल प्रबंधन के बीच यह तय हुआ था कि स्कूल के बच्चों को एक बार निशुल्क झूला झुलाया जाएगा। इसी विशेष ऑफर के कारण बड़ी संख्या में बच्चे मेले में पहुंचे। बच्चों की अधिक भीड़ को नियंत्रित नहीं किया गया और सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने मेले में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। झूले की नियमित जांच, क्षमता का पालन और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘मैं भिखारी नहीं हूं…’, इंदौर के करोड़पति भिखारी केस में नया मोड़, 3 घर, 3 ऑटो और लग्जरी कार का खुला राज़

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।