CM Yogi के नाम से डरते हैं आतंकवादी, Ram Mandir को आतंकी छू भी नहीं सकता: अपर्णा यादव

Summary :

औरंगजेब अबू आजमी का खुदा हो सकता है: अपर्णा यादव

उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नाम से आतंकवादी डरते हैं और भव्य राम मंदिर में कोई हमला नहीं कर सकता। अपर्णा ने औरंगजेब मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी और प्रयागराज में हुए महाकुंभ को पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में सफल बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू और उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अयोध्या पहुंची इस दौरान अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि CM योगी के नाम से आतंकवादी डरते है, अयोध्या में भव्य राम मंदिर में कोई आतंकवादी हमला नहीं कर सकता है।

औरंगजेब अबू आजमी का खुदा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा के साथ ही अपर्णा यादव ने औरंगजेब मुद्दे पर मचे घमासान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि औरंगजेब मुस्लमानों के खुदा नहीं है लेकिन क्रूर शासक औरंगजेब अबू आजमी का खुदा हो सकता है।

महाकुंभ बड़ा पर्व

महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्रयागराज में संपन्न हुए भव्य महाकुंभ को बड़ा पर्व बताते हुए कहा कि PM मोदी और CM योगी के नेतृत्व में सभी भक्तों को संगम में स्नान करने का मौका मिला। अपर्णा यादव ने आभार जताते हुए कहा कि unesco ने महाकुंभ को मानवता का महाकुंभ कहा है। यह PM मोदी और CM योगी के प्रयासों से ही सफल हुआ है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।