TESLA का Model Y भारत में लॉन्च, 622KM की मिलेगी रेंज, जानें फीचर और कीमत

Summary :

Tesla की भारत में आधिकारिक एंट्री हो गई है। टेस्ला ने मुंबई के BKC में अपना शोरूम खोल दिया है। साथ ही TESLA Model Y की जानकारी को भी साझा कर दिया है। बता दें कि CM देवेंद्र फडणवीस ने शोरूम का उद्घाटन किया और कंपनी का भारत में स्वागत किया। इस उद्घाटन के साथ ही भारत की सड़कों में TESLA की गाड़ियां रफ्तार भरती हुई दिखेगी। विस्तार से जानते है कि इस कार में कीमत और क्या खास फीचर दिए गए है। TESLA Model Y की बुकिंग शुरू TESLA ने भारतीय बाजार में Model Y कार को अलग अलग…

Tesla की भारत में आधिकारिक एंट्री हो गई है। टेस्ला ने मुंबई के BKC में अपना शोरूम खोल दिया है। साथ ही TESLA Model Y की जानकारी को भी साझा कर दिया है। बता दें कि CM देवेंद्र फडणवीस ने शोरूम का उद्घाटन किया और कंपनी का भारत में स्वागत किया। इस उद्घाटन के साथ ही भारत की सड़कों में TESLA की गाड़ियां रफ्तार भरती हुई दिखेगी। विस्तार से जानते है कि इस कार में कीमत और क्या खास फीचर दिए गए है।

TESLA Model Y की बुकिंग शुरू

TESLA ने भारतीय बाजार में Model Y कार को अलग अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। बता दें कि RWD Model Y कार की एक्स शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये रखी गई है और लंबी रेंज कार की कीमत 67.89 लाख रुपये रखी गई है। भारत के साथ ही TESLA Model Y की अमेरिका में शुरुआती कीमत 44,990 डॉलर, चीन के बाजार में 263,500 युआन और जर्मनी के बाजार में 45,970 यूरो रखी गई है।

TESLA Model Y
TESLA Model Y

TESLA Model Y की रेंज

TESLA Model Y को 60KWH और 75KWH बैटरी विकल्प के साथ पेश किया गया है। बता दें कि 60KWH बैटरी विकल्प में कार लगभग 500KM की रेंज देगी और लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट में रेंज 622 KM मिलेगी। जानकारी साझा करने के साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि TESLA Model Y RWD वेरिएंट सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। अधिकतम स्पीड की बात करें तो दोनों वेरिएंट में 201 किमी प्रति घंटा की स्पीड दी गई है।

TESLA Model Y के फीचर

मुंबई में TESLA का शोरूम खुलने के बाद अब दिल्ली में भी कंपनी अपना शोरूम खोलेगी और TESLA Model Y अभी सिर्फ दिल्ली, मुंबई और गुड़गांव में पेश की जाएगी। फीचर की बात करें तो इस कार में 15.4-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 8-इंच का डोर-माउंटेड पैनल, पावर फ्रंट सीट, हाईटेड सेकंड-रो, एंबिएंट लाइटिंग, नौ डिस्प्ले जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

ALSO READ: Hyundai AURA का नया वेरिएंट लॉन्च, 8 लाख रुपये में मिलेंगे एडवांस फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।