‘छांगुर बाबा ने हिंदुओं को टोपी वाला बनाया..’,Dheerendra Shastri ने बाबाओं को लेकर दिया करारा जवाब

Summary :

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के जलाउद्दीन उर्फ छांगुर बाबा इन दिनों सुर्खियों में हैं। चर्चा का विषय है बाबा का धर्मांतरण। इस मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। छांगुर के आलीशान मकान पर बुलडोजर चलाया गया। अन्य मामलों में भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस घटना पर बागेश्वर धाम के प्रमुख और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) कड़ा रुख अपनाते हुए हिंदू समाज को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने इस मामले में कहा कि छांगुर बाबा ने धर्म की आड़ में कई महिलाओं का शोषण किया और हजारों हिंदू महिलाओं का धर्म…

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के जलाउद्दीन उर्फ छांगुर बाबा इन दिनों सुर्खियों में हैं। चर्चा का विषय है बाबा का धर्मांतरण। इस मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। छांगुर के आलीशान मकान पर बुलडोजर चलाया गया। अन्य मामलों में भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस घटना पर बागेश्वर धाम के प्रमुख और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) कड़ा रुख अपनाते हुए हिंदू समाज को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने इस मामले में कहा कि छांगुर बाबा ने धर्म की आड़ में कई महिलाओं का शोषण किया और हजारों हिंदू महिलाओं का धर्म परिवतर्न कराकर टोपी वाला बना दिया।

धर्म के नाम पर कई गंदे खेल खेले

बाबा बागेश्वर ने कथा के दौरान छांगुर बाबा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई छांगुर बाबा है, जिसने धर्म के नाम पर कई गंदे खेल खेले हैं। महिलाओं का शोषण किया और 3000 हिंदू महिलाओं का टोपी वाला बना दिया। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में हिंदू समाज को चेतावनी भी दी है। उन्होंने हिंदू समुदाय को कहा कि, “भारत में अभी दादा वाद बहुत चल रहा है. हमें बाबाओं से दिक्कत नहीं हैं, आप से दिक्कत है.”

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री.(photo: ITG)

गलत व्यक्ति के चक्कर में न पड़े

धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) ने हिंदुओं से अपील करते हुए आगे कहा कि, “आप गलत व्यक्ति के चक्कर में न पड़े. गलत संस्कृति, गलत विचारधारा और गंदी मानसिकता वाले व्यक्ति के पास जाने से वो आपको भी भ्र्ष्ट कर देगा। इससे सबसे अधिक नुकसान हिंदू धर्म को होने वाला है। हमारे धर्म पर होगा हमारी संस्कृति पर होगा। उन्होंने आगे कहा आप बाबाओं के चक्कर में न आए, बाबा धर्म की आड़ में गलत-गलत काम करते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा आप बाबाओं के फेरा में मत आओ आप बालाजी के चक्कर में पड़ो।”

कौन है ये छांगुर बाबा? 

छांगुर बाबा कौन हैं, जिन पर उत्तर प्रदेश में लगा है धर्मांतरण का आरोप - BBC  News हिंदी

हाल ही में यूपी पुलिस ने छांगुर बाबा के गंदे कामों का पर्दाफास किया है। पुलिस ने छांगुर बाबा को धर्म परिवतर्न और महिलाओं के यौन शोषण के गंभीर आरोपों में रंगों हाथ पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई में पता चला कि छांगुर बाबा का कई देशों से संपर्क है. कई बैंकों में करोड़ों का लेन देन है। हार जातियों के लड़कियों के धर्म परिवतर्न के लिए लिए रकम तय थी। पुलिस ने छांगुर बाबा और उनके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और अवैध धर्मांतरण के आरोप में मामला दर्ज किया है।

read also:गोल्डन टेंपल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।