चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करके प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को शुक्रवार को एक नया कारण बताओ नोटिस जारी किया। सिद्धू को नोटिस का जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया गया है।
आयोग को भाजपा से शिकायत मिली थी कि सिद्धू ने 29 अप्रैल को मध्यप्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।
कांग्रेस ने करतारपुर साहिब को पाकिस्तान में जाने दिया, ऐतिहासिक गलती की : PM मोदी
उन्होंने कथित तौर पर प्रधानमंत्री पर ‘राफेल विमान सौदे में पैसा बनाने’ का आरोप लगाया था। सिद्धू ने इसके साथ ही मोदी पर यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने अमीरों को ‘राष्ट्रीयकृत बैंकों’ को लूटने के बाद देश से भागने की ‘‘अनुमति’’ दी।
आयोग ने अप्रैल में सिद्धू पर 72 घंटों के लिए प्रचार करने पर रोक लगायी थी। आयोग ने सिद्धू पर यह कार्रवाई मुस्लिम समुदाय को कथित तौर पर यह चेतावनी देने के लिए की थी कि बिहार में उनके वोटों को विभाजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



