यूपी के महराजगंज में निषाद पार्टी के धर्मात्मा निषाद ने रविवार को आत्महत्या कर ली है। इसके पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंत्री संजय निषाद और उनके बेटों पर आरोप लगाए हैं। हालांकि उनके आरोपों का खंडन करते हुए मंत्री संजय निषाद ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने इस मामले में वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। मंत्री ने कहा कि धर्मात्मा निषाद मेरे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। जिनके आत्महत्या की सूचना से मैं स्तब्ध हूं। उनके निधन से मैं बेहद दुःखद और मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मैंने हमेशा धर्मात्मा का अपने स्तर से हर संभव सहयोग किया है। लेकिन इस दौरान धर्मात्मा निषाद के सोशल मीडिया अकाउंट से मेरे और मेरे परिजनों के खिलाफ एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से असत्य टिप्पणी की गई है।
उन्होंने आगे कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि धर्मात्मा ये कभी नहीं कर सकते। इस पोस्ट के माध्यम से मेरी और मेरे परिवार के साथ निषाद पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है, इस कारण मैं इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच मांग करता हूं। ताकि सच सामने आए कि आखिर धर्मात्मा ने किन परिस्थितियों में ये कदम उठाया और किस व्यक्ति द्वारा ये पोस्ट कर हम सबकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।”
ज्ञात हो कि निषाद पार्टी के कार्यकर्ता महराजगंज निवासी धर्मात्मा निषाद ने रविवार को आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद व उनके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। धर्मात्मा निषाद के आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उनके फेसबुक पोस्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



