मान गए ट्रंप! क्या खत्म होंगी नाराजगी, Musk की माफी से संकेत

Summary :

Musk की माफी से संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ओर से हाल ही में की गई टिप्पणियों के लिए मांगी गई माफी को स्वीकार कर लिया है। मस्क ने सोमवार रात ट्रंप को खुद फोन किया और बाद में बुधवार को एक सार्वजनिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी, जिससे पिछले हफ्ते विवाद हुआ था।

व्हाइट हाउस ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ओर से हाल ही में की गई टिप्पणियों के लिए मांगी गई माफी को स्वीकार कर लिया है। इससे दोनों मशहूर हस्तियों के बीच चल रहा तनाव कम होने का संकेत मिला है। बुधवार (अमेरिकी समय) को मीडिया से बात करते हुए प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति ने आज सुबह एलन के बयान को स्वीकार किया है और उसकी सराहना करते हैं। हम अमेरिका के लोगों के काम और कारोबार पर ध्यान देना जारी रखेंगे।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप प्रशासन ने मस्क के सरकारी अनुबंधों की समीक्षा शुरू कर दी है, जिसके बारे में राष्ट्रपति ने पहले विचार करने का संकेत दिया था, तो लेविट ने साफ कहा, “जहां तक मुझे पता है, अभी तक इस दिशा में कोई काम नहीं किया गया है।”सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने सोमवार रात ट्रंप को खुद फोन किया और बाद में बुधवार को एक सार्वजनिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी, जिससे पिछले हफ्ते विवाद हुआ था।

यह माफी शुक्रवार को मस्क, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स के बीच हुई बातचीत के बाद आई, जिसमें कथित तौर पर इस झगड़े पर विस्तार से बात की गई थी।बातचीत से जुड़े सूत्रों ने सीएनएन को बताया कि प्रमुख रिपब्लिकन सांसद और ट्रंप के करीबी सहयोगी चुपचाप मस्क से राष्ट्रपति के साथ सुलह करने और उनके प्रशासन की प्रमुख कानूनी पहल – “बिग ब्यूटीफुल बिल” का समर्थन करने का आग्रह कर रहे हैं।

इस विधेयक को सीनेट में कड़ी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मस्क का एक समय ट्रंप के साथ करीब का रिश्ता था और जिन्हें तकनीकी जगत में उनका “पहला दोस्त” कहा जाता था।इन सहयोगियों ने हाल के दिनों में फोन कॉल और टेक्स्ट संदेशों के जरिए मस्क के साथ अपने व्यक्तिगत तालमेल का इस्तेमाल करके तनाव कम करने की कोशिश की है।

कहा जाता है कि मस्क सुलह के लिए तैयार हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया कि उन्हें विधेयक में खर्च कम न किए जाने को लेकर चिंता है। यह मुद्दा उन्होंने रिपब्लिकन वार्ताकारों के साथ बातचीत में भी उठाया था। स्थिति अभी भी अनिश्चित है, लेकिन ट्रंप की ओर से मस्क की माफी स्वीकार करने और दोनों तरफ से सहयोग के संकेत मिलने के बाद, प्रशासन और अमेरिका के सबसे बड़े तकनीकी उद्यमियों में से एक के बीच नए सिरे से सहयोग की उम्मीद बढ़ गई है।

Health and lifestyle : चिंता और तनाव को कम करने के सबसे आसान तरीके

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.