Trump Offers Ceasefire Plan To Iran: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ट्रंप ने बार बार दोहराया है कि यह युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है और ईरान बातचीत के लिए तैयार है। इसी बीच ईरान के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उन दावों का मजाक उड़ाया, जिनमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत कर रहा है और युद्ध समाप्त होने वाला है। ईरान के सैन्य प्रवक्ता ने अमेरिका पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्थिति उस स्तर पर पहुंच गई है जहां अमेरिकी खुद से ही बातचीत कर रहे हैं।
Trump Offers Ceasefire Plan To Iran: पराजय को ‘समझौता’ का नाम मत दीजिए
ईरान के प्रवक्ता ने कहा कि जिस रणनीतिक शक्ति का आप कभी बखान करते थे, वह अब एक रणनीतिक पराजय में बदल गई है। अपनी पराजय को ‘समझौता’ का नाम मत दीजिए। आपके वादों का युग समाप्त हो चुका है। आज दुनिया में दो मोर्चे हैं: सत्य और असत्य। कोई भी स्वतंत्रता-प्रेमी सत्य की खोज करने वाला आपके मीडिया प्रचार के झांसे में नहीं आएगा। आपके आंतरिक संघर्ष इस स्तर तक पहुँच गए हैं कि आप आपस में ही बातचीत कर रहे हैं।
ALSO READ: मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने गला घोंटकर की हत्या, Kolkata हत्याकांड से इलाके में सनसनी
Trump Iran Ceasefire Plan: निवेश की कोई बात नहीं होगी

इस क्षेत्र में आपके निवेश की कोई बात नहीं होगी, और न ही आप ऊर्जा और तेल की पुरानी कीमतें फिर कभी देख पाएंगे, जब तक आप यह नहीं समझ लेते कि इस क्षेत्र में स्थिरता केवल हमारी सशस्त्र सेनाओं के शक्तिशाली हाथ से ही सुनिश्चित की जा सकती है। ईरानी सेना कभी भी अमेरिकी इजरायल सेनाओं के साथ समझौता नहीं करेगी। हम स्पष्ट रूप से घोषणा करते हैं कि जब तक हम नहीं चाहेंगे, कोई भी स्थिति नहीं बदलेगी। यह इच्छा तभी होगी जब ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई का विचार मन से पूरी तरह मिटा दिया जाएगा।
ईरान ने बताया कि पहले दिन से ही हमारा पहला और अंतिम वचन रहा है और रहेगा कि हम जैसे लोग आप जैसे लोगों से कभी समझौता नहीं करेंगे।
Donald Trump News: ईरान के साथ बातचीत का बयान
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की थी कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है और दावा किया था कि युद्ध समाप्त होने वाला है। ईरान समझौता करना चाहते हैं और अगर आप वहाँ होते तो कौन नहीं चाहता है, उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है, उनका संचार तंत्र खत्म हो चुका है। उनका लगभग सब कुछ खत्म हो चुका है। मुझे लगता है कि हम इसे खत्म कर देंगे।
ईरान पूरी तरह से पराजित
ट्रंप ने बताया कि यह लड़ाई जीत ली है। हमारे विमान तेहरान और उनके देश के अन्य हिस्सों के ऊपर से उड़ रहे हैं। वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते है। ईरान पूरी तरह से पराजित हो चुके हैं। सैन्य दृष्टि से, वे खत्म हो चुके हैं। हालांकि, ट्रंप की ओर से इस नए प्रस्ताव पर ईरान की तरफ से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ईरान ने मंगलवार को अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत की खबरों का खंडन करते हुए दावा किया कि शांति तभी हासिल होगी जब अमेरिका-इजराइल अपना अभियान बंद कर देंगे।
ALSO READ: Middle East युद्ध से बढ़ा ग्लोबल तेल का खतरा, Philippines ने किया इमरजेंसी का ऐलान


Download Android App
Download iOS App




