सूनी गोद भर देंगे ये 6 चमत्कारी व्रत, संतान की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए ‘महाकवच’

Summary :

Hindu Fasting for Kids: हिंदू धर्म में व्रत रखना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरी श्रद्धा से किए गए ये व्रत न केवल मन को सुकून देते हैं, बल्कि जीवन की मुश्किलों को भी खत्म करते हैं। शास्त्रों में खासकर बच्चों के जन्म, उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए कुछ खास व्रतों का जिक्र है। सनातन धर्म में कई ऐसे व्रत हैं जो संतान सुख और घर में खुशहाली लाते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। Hindu Fasting for Kids: संतान सुख और समृद्धि के लिए व्रत 1. अहोई अष्टमी दिवाली से कुछ दिन पहले (कार्तिक महीने में)…

Hindu Fasting for Kids: हिंदू धर्म में व्रत रखना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरी श्रद्धा से किए गए ये व्रत न केवल मन को सुकून देते हैं, बल्कि जीवन की मुश्किलों को भी खत्म करते हैं। शास्त्रों में खासकर बच्चों के जन्म, उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए कुछ खास व्रतों का जिक्र है। सनातन धर्म में कई ऐसे व्रत हैं जो संतान सुख और घर में खुशहाली लाते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Hindu Fasting for Kids: संतान सुख और समृद्धि के लिए व्रत

Hindu Fasting for Kids
Hindu Fasting for Kids (Source:Social Media)

1. अहोई अष्टमी

दिवाली से कुछ दिन पहले (कार्तिक महीने में) माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। इसमें दिन भर बिना पानी पिए (निर्जला) रहना होता है। रात को तारों को देखने और पूजा करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। इसमें अहोई माता की पूजा कर बच्चों की सुरक्षा की दुआ मांगी जाती है।

2. स्कंद षष्ठी व्रत

यह व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि (षष्ठी) को आता है। यह शिव-पार्वती के बड़े बेटे भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। लोग मुख्य रूप से संतान पाने के लिए इसे रखते हैं। माना जाता है कि इस व्रत से बच्चों की बीमारियां और परेशानियां दूर होती हैं और वे अपने करियर में सफल होते हैं।

यह भी पढ़ें- April 2026 Vrat Tyohar List: हनुमान जयंती से अक्षय तृतीया तक, नोट कर लें अप्रैल के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

3. प्रदोष व्रत

हर महीने की 13वीं तिथि (त्रयोदशी) को भगवान शिव के लिए प्रदोष व्रत रखा जाता है। अगर यह व्रत शनिवार या सोमवार को पड़े, तो संतान प्राप्ति के लिए यह बहुत शुभ होता है। महादेव की कृपा से न केवल बच्चा मिलता है, बल्कि घर में सुख-संपत्ति भी बढ़ती है।

4. छठ पूजा का व्रत

छठ पूजा संतान के प्रति मां के प्यार और विश्वास का सबसे बड़ा त्योहार है। इसमें सूर्य देव और छठी मइया की पूजा होती है। जो महिलाएं संतान चाहती हैं, वे इस व्रत को बहुत नियम और निष्ठा से करती हैं। इसे परिवार की तरक्की और सौभाग्य के लिए सबसे फलदायी माना जाता है।

5. जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया)

यह व्रत बिहार, यूपी और झारखंड में बहुत मशहूर है। यह सबसे कठिन व्रतों में गिना जाता है क्योंकि इसमें भी बिना पानी पिए रहना पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान पर आने वाले बड़े से बड़े संकट और मौत का खतरा भी टल जाता है।

6. पुत्रदा एकादशी का व्रत

साल में दो बार पुत्रदा एकादशी आती है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह व्रत विशेष रूप से संतान (पुत्र) पाने के लिए रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। जिन जोड़ों को संतान सुख नहीं मिल पा रहा है, उन्हें यह व्रत जरूर रखना चाहिए।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।