भूलवश टूट गया है नवरात्रि व्रत? डरें नहीं, शास्त्रों में बताया गया है ये समाधान

Summary :

Navratri Vrat Tutne Hone Ke Upay: इस समय चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इन नौ दिनों देवी दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। भक्त माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि का व्रत हम अपनी श्रद्धा के लिए रखते हैं। कभी-कभी गलती से व्रत टूट जाता है और हम डर जाते हैं, कि हम से पाप हो गया। लेकिन शास्त्रों में लिखा है कि अगर मन साफ हो, तो अनजाने में हुई गलतियों का सुधार किया जा सकता है। मां दुर्गा केवल खाने-पीने का त्याग नहीं, बल्कि आपकी सच्ची भावना…

Navratri Vrat Tutne Hone Ke Upay: इस समय चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इन नौ दिनों देवी दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। भक्त माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि का व्रत हम अपनी श्रद्धा के लिए रखते हैं। कभी-कभी गलती से व्रत टूट जाता है और हम डर जाते हैं, कि हम से पाप हो गया। लेकिन शास्त्रों में लिखा है कि अगर मन साफ हो, तो अनजाने में हुई गलतियों का सुधार किया जा सकता है। मां दुर्गा केवल खाने-पीने का त्याग नहीं, बल्कि आपकी सच्ची भावना देखती हैं। इसलिए परेशान न हों, बस नीचे दी गई बातों का पालन करें।

Navratri Vrat Tutne Hone Ke Upay: नवरात्रि व्रत टूट जाए, तो क्या करें?

1. माफी मांगें

अगर गलती से कुछ खा लिया है या व्रत टूट गया है, तो सबसे पहले माता रानी के सामने बैठकर हाथ जोड़कर माफी मांगें। अपनी गलती को स्वीकार करें और ‘ऊं दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र की एक माला (108 बार) जपें। इससे आपका मन शांत होगा और दोष भी दूर हो जाएगा।

2. दान-पुण्य करें

Navratri Vrat Tutne Hone Ke Upay
Navratri Vrat Tutne Hone Ke Upay (Source: Social Media)

हिंदू धर्म में दान को किसी भी गलती की भरपाई का सबसे अच्छा तरीका माना गया है। अगर व्रत टूट गया है, तो अपनी शक्ति के अनुसार किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को सफेद चीजें जैसे दूध, चावल, चीनी या सफेद कपड़े दान करें।

3. कन्या पूजन

छोटी बच्चियों को माता का रूप माना जाता है। व्रत टूटने की भरपाई के लिए आप दो छोटी कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें आदर के साथ भोजन कराएं। उन्हें कुछ फल या थोड़े पैसे देकर विदा करें और उनका आशीर्वाद लें।

4. हवन और गंगाजल

Navratri Vrat Tutne Hone Ke Upay (1)
Navratri Vrat Tutne Hone Ke Upay (Source: Social Media)
अगर आपको लगता है कि बड़ी गलती हुई है, तो घर में छोटा सा हवन कर लें। आम की लकड़ी और कपूर जलाकर माता के नाम की आहुति दें। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें ताकि घर का वातावरण फिर से शुद्ध और सकारात्मक हो जाए।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।