ट्रंप बने TikTok के मालिक, इस अमेरिकी डील से भारत को क्या होगा फायदा?

Summary :

Trumps Signs TikTok Deal 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें टिक-टॉक को अमेरिका में संचालित करने के समझौते को मंजूरी दी गई है। व्हाइट हाउस में गुरुवार को आदेश पर हस्ताक्षर करते समय ट्रंप ने कहा कि उनकी राष्ट्रपति शी से बहुत अच्छी बातचीत हुई और उन्होंने इस सौदे के लिए हमें मंजूरी दे दी। कार्यकारी आदेश के अनुसार, टिकटॉक का अमेरिकी ऐप “अमेरिका में स्थापित एक नए संयुक्त उद्यम” द्वारा संचालित किया जाएगा। TikTok deal 2025: इस वजह से ट्रंप को मिला मौका अमेरिकी सरकार के आदेश के अनुसार, टिकटॉक का…

Trumps Signs TikTok Deal 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें टिक-टॉक को अमेरिका में संचालित करने के समझौते को मंजूरी दी गई है। व्हाइट हाउस में गुरुवार को आदेश पर हस्ताक्षर करते समय ट्रंप ने कहा कि उनकी राष्ट्रपति शी से बहुत अच्छी बातचीत हुई और उन्होंने इस सौदे के लिए हमें मंजूरी दे दी। कार्यकारी आदेश के अनुसार, टिकटॉक का अमेरिकी ऐप “अमेरिका में स्थापित एक नए संयुक्त उद्यम” द्वारा संचालित किया जाएगा।

TikTok deal 2025: इस वजह से ट्रंप को मिला मौका

Trumps Signs TikTok Deal 2025
Trumps Signs TikTok Deal 2025

अमेरिकी सरकार के आदेश के अनुसार, टिकटॉक का अमेरिकी ऐप अब एक नई अमेरिकी कंपनी द्वारा संचालित होगा। इस कंपनी का अधिकांश हिस्सा और नियंत्रण अमेरिकी लोगों के पास होगा। यह किसी विदेशी शत्रु देश के नियंत्रण में नहीं रहेगा ओरेकल, सिल्वर लेक और कुछ अन्य अमेरिकी निवेशक इस नई कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी रखेंगे। इसमें यह भी कहा गया कि टिकटॉक की चीनी मालिक कंपनी बाइटडांस इस संस्था में 20 प्रतिशत से कम हिस्सेदारी रखेगी। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने घोषणा की कि टिकटॉक यूएस का मूल्य 14 बिलियन डॉलर होगा।

China US Relations: जेडी वेंस ने दी जानकारी

वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि हम टिकटॉक को चलाने की अनुमति देना चाहते थे, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहते थे कि अमेरिकी नागरिकों की डेटा गोपनीयता कानून के अनुसार सुरक्षित रहे। इस समझौते से अमेरिकी लोग टिकटॉक का उपयोग अधिक भरोसे के साथ कर सकेंगे, क्योंकि उनका डेटा सुरक्षित रहेगा और इसे प्रचार के हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

Trumps Signs TikTok Deal 2025: TikTok को कंट्रोल करेगा अमेरिका

वेंस ने इस बात पर भी जोर दिया कि टिकटॉक के एल्गोरिदम का नियंत्रण अमेरिकी निवेशकों के पास रहेगा। उन्होंने कहा कि यह डील इस बात को सुनिश्चित करती है कि अमेरिकी कंपनी और अमेरिकी निवेशक एल्गोरिदम को वास्तव में नियंत्रित करेंगे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे लोग और हमारे निवेशक अपने व्यवसाय के हित में निर्णय लें, न कि किसी दूसरी सरकार के प्रचार तंत्र के हित में।

ये भी पढ़ें: Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम, दवाओं पर 100%, ट्रक और फ़र्नीचर पर भी लगाया भारी टैरिफ

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।