कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशा, फिर टॉयलेट में.., B.Sc  की छात्रा के साथ दोस्त ने ही किया बड़ा कांड

Summary :

Ghaziabad Mall Rape Case: गाजियाबाद की रहने वाली एक लड़की को उसका दोस्त मॉल फिल्म दिखाने ले गया। दोस्त पर भरोसा कर लड़की चली गई ,लेकिन वो इस बात से बिल्कुल अनजान थी कि वह दोस्त असल में एक राक्षस है। गाजियाबाद से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है। बीएससी की छात्रा ने अपने दोस्त पर आरोप लगाया है कि वह उसे फिल्म दिखाने मॉल ले गया। फिल्म दिखाने के बहाने उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की को पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। Ghaziabad Mall Rape Case: टॉयलेट में किया रेप लड़की…

Ghaziabad Mall Rape Case: गाजियाबाद की रहने वाली एक लड़की को उसका दोस्त मॉल फिल्म दिखाने ले गया। दोस्त पर भरोसा कर लड़की चली गई ,लेकिन वो इस बात से बिल्कुल अनजान थी कि वह दोस्त असल में एक राक्षस है। गाजियाबाद से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है। बीएससी की छात्रा ने अपने दोस्त पर आरोप लगाया है कि वह उसे फिल्म दिखाने मॉल ले गया। फिल्म दिखाने के बहाने उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की को पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

Ghaziabad Mall Rape Case: टॉयलेट में किया रेप

लड़की के भरोसे का फायदा उठाकर उसने मॉल में ही उसका रेप किया। जब लड़की ड्रिंक पीने के बाद बेसुध हो गई तो युवक ने मॉल के शौचालय में ले जाकर उसका रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बदले में उसने लड़की से पैसे और सामान की मांग की।

Ghaziabad Mall Rape Case
Ghaziabad Mall Rape Case

Ghaziabad Crime News: परिजनों ने बनाया दबाव

लड़की ने अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया। छात्रा का कहना है कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लड़की के परिवार का आरोप है कि आरोपी के परिवार ने अपनी पहुंच का दबाव बनाते हए छात्रा से मामले को दबाने को कहा।

Ghaziabad Rape Case Latest News

आरोपी लड़का चेन्नई के एक कॉलेज से बी.टेक की पढ़ाई कर रहा है इसलिए टीमें बनाकर उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य जुटाने का काम चल रहा है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के परिवार ने बताया है कि लड़की सदमे में है।

ये भी पढ़ें- Seelampur Crime: सीलमपुर में सनसनी, मामूली विवाद में 13 वर्ष के लड़के ने की 14 साल के नाबालिग की हत्या

Neha Singh