‘ट्विशा ने अपने पिता के साथ मिलकर कराया गर्भपात, मौत की वजह भी वही लोग’, Twisha की रिटायर्ट जज सास ने खोली पोल पट्टी

Twisha Sharma Case Update

Twisha Sharma Case Update: हम अक्सर सुनते हैं कि दहेज का कभी न खत्म होने वाला लालच आज भी हमारे समाज को गंदा कर रहा है। इस लालच ने न जाने कितनी लड़कियों, उन बेटियों की जान ले ली है, जिनके परिवार आज भी उनके खोने के असहनीय दर्द को झेल रहे हैं। उनकी पीड़ा को सचमुच सुनने वाला कोई नहीं है, क्योंकि वे हर पल उन बेटियों की यादों से घिरी रहती हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं—और यह सब सिर्फ़ दहेज की वजह से हुआ। ऐसे में, हाल ही में नोएडा से दो चौंकाने वाली खबरें सामने आई हैं, जिन्होंने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

बता दें कि यह मामला भी दहेज उत्पीड़न से ही जुड़ा बताया जा रहा है। खबर है कि नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा का निधन हो गया है; इसके जवाब में, उनके मायके वालों ने दहेज से जुड़े उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इस बीच, ट्विशा की सास—जो एक रिटायर्ड जज हैं—ने कुछ बड़े खुलासे किए हैं, जिससे यह मामला और भी ज़्यादा पेचीदा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्विशा को मानसिक रोग था। इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई, ट्विशा की सास को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है लेकिन ट्विशा के पति समर्थ सिंह को बेल नहीं मिल पाई है।

Giribala Singh judge on Twisha: सास ने किए हैरान कर देने वाले खुलासे

Twisha Sharma Case Update (credit-sm)

ट्विशा की सास रिटायर जज गिरिबाला सिंह ने मीडिया से बातचीत में कई अहम खुलासे किए हैं। पहले तो उन्होंने अपनी बहू की मौत पर दुःख जताया। उन्होंने कहा कि हमें काफी दुःख है क्योंकि वो (ट्विशा) हमारे घर की बहू थी लेकिन इसके बाद उन्होंने जो बात बताई वह काफी हैरान करने वाला था। उन्होंने कहा कि ट्विशा सिजोफ्रेनिया की मरीज थी और उसका इलाज चल रहा था। वो बराबर
काउंसलिंग लेती थी। जिस वजह से वह कभी भी नार्मल नहीं रहती थी न किसी से अच्छा बर्ताव करती थी।

उन्होंने आगे कहा, ‘ट्विशा की शादी के बाद हमें पता चला था कि उसे ड्रग्स की आदत थी। वो पिछले माह अपने मायके भोपाल गई थी, जहां वो अपनी गर्भपात कराना चाहती थी और उसने भारी मात्रा में गांजा लेने की बात भी कबूल की थी, उस दौरान एक काउंसलिंग सेशन भी हुआ था, हालांकि, मैं इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोल सकती।

Twisha Sharma dowry death: किन कारणों से ट्विशा की मौत हुई?

Twisha Sharma Case Update (credit-sm)

बता दें कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक कुछ साफ़ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि ट्विशा की मौत का कारण क्या है? इस मामले की गंभीरता से जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया जा रहा है कि नोएडा की रहने वाली मॉडल ट्विशा शर्मा की मृत्यु का प्रारंभिक कारण फांसी लगाना बताया गया है, जिसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि, उनके परिवार ने इस मामले को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

Dheekshithh Shetty on Twisha Sharma: पढ़ना चाहती थी, बहुत मेहनती लड़की थी- ट्विशा के को-स्टार

Dheekshithh Shetty on Twisha Sharma (credit-sm)

इस घटना को सुनने के बाद ट्विशा के को स्टार ने कई बाते बताई है। उन्होंने कहा है कि ट्विशा एक मेहनती लड़की थी। वह आगे पढ़ना चाहती थी। उन्होंने आगे कहा, “यह बेहद चौंकाने वाली खबर है। मैं उन्हें हमेशा एक डेडिकेटेड, मेहनती लड़की की तरह जानता था, जो अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित थी। वह फुल ऑफ लाइफ थीं और यह जानकर बहुत दुख हुआ कि उन्होंने आत्महत्या कर ली।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।