Ujjain Rape Case: मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील से रूह कंपाने वाली एक खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रेप हुआ। जिसके बाद मासूम की हालत नाजुक है। बच्ची अपनी नानी के घर घूमने आई थी. बीते रविवार को वह घर के बाहर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी तभी खेलते-खेलते बच्ची आरोपी के घर चली गई।
बच्ची को अकेला देखकर रियाज खान की नियत खराब हो गई और उसने बच्ची की इज्जत लूटने का प्रयास किया. लेकिन जब बच्ची की आवाज चीखने चिल्लाने की आई तो रियाज ने उसका मुंह बंद कर दिया और धक्का दे दिया जिससे नन्ही बच्ची बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी.
Ujjain Crime News: बोरी को डालकर बच्ची को खूब पीटा

इसके बाद रियाज़ ने बच्ची को एक बोरी में डालकर डंडे से बेरहमी से पीटा। कुछ समय बाद उसे बच्ची के मर जाने का भ्रम हुआ, तो वह उसे वहीं छोड़कर घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद लौटने पर उसने देखा कि बच्ची अभी भी सांस ले रही है। तब उसने एक झूठी कहानी गढ़ी और बच्ची को गोद में उठाकर उसकी नानी के पास ले गया, यह कहते हुए कि मासूम खेलते-खेलते छत से गिर गई है, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
Ujjain News: हालत नाजुक होने से बच्ची की मौत
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: The police have arrested the accused who beat a minor girl and threw her from a roof. The girl was brought to the hospital in critical condition.
Ujjain ASP Abhishek Ranjan says, “This incident took place on December 13th. At night, the police… pic.twitter.com/6rzauNGoZZ
— ANI (@ANI) December 16, 2025
गंभीर हालत में बच्ची को पहले खाचरोद अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रतलाम रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्ची की स्थिति देखकर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी हालत गिरने से नहीं, बल्कि किसी ठोस वस्तु से हमला किए जाने के कारण प्रतीत होती है। जब बच्ची को अस्पताल लाया गया था, तब उसका चेहरा पूरी तरह सूजा हुआ था और नाक व मुंह से खून बह रहा था। डॉक्टरों की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद लेकर आरोपी रियाज़ के घर की भी जांच की।
Ujjain Rape Case: रियाज ने बताई सारी बातें
बता दें कि पुलिस ने जब अपने तरीके से रियाज़ से पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रियाज़ ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी के घर से बच्ची पर किए गए हमले से जुड़े अहम सबूत बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है पायल गेमिंग के प्राइवेट वीडियो का सच? Fect Check के दावों ने सुलझा दी सारी गुत्थी!


Download Android App
Download iOS App





