Russia and Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब तेज हो गई है। रूस ने यूक्रेन का शहर कीव को निशाना बनाते हुए लगभग 500 से अधिक ड्रोन और मिसाइल दागी। बता दें कि रूस ने रात भर बड़े पैमाने पर लंबी दूरी के सटीक मिसाइल, हाइपरसोनिक मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया। वहीं अब यूक्रन ने दावा करते हुए बताया है कि उन्होंने रूस के एयरबेस को निशाना बनाया है। यूक्रेन के सैन्य जनरल ने दावा करते हुए कहा कि यूक्रेन ने रूस के वोरोनिश क्षेत्र में बोरिसोग्लब्स्क एयरबेस को निशाना बनाया है। बता दें कि रूस के इस एयरबेस पर कई घातक लड़ाकू विमान तैनात रहते है।
व्लादिमीर ज़ेलेंस्की का बयान
रूस ने देर रात से ही यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए है। इसी बीच यूक्रेन के नेता व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि यह हमला को देश में हुए सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक है और दावा किया कि इस हमले रूस ने 330 ड्रोन सहित 550 हवाई लक्ष्य को निशाना बनाया था। इस हमले से यूक्रेन के बड़े शहर कीव, डेनेप्रोपेट्रोव्स्क, सुमी, खार्कोव और चेर्निगोव प्रभावित हुए है और 23 लोग घायल हो गए।
यूक्रेन का दावा
रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। इसी बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्होंने रूस के एयरबेस और बम डिपो को निशाना बनाया है। लेकिन रूस की ओर से अभी इस दावे और हमले का आधिकारिय बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि यूक्रेन ने इससे पहले भी रूस के एयरबेस को निशाना बनाया था और रूस के लगभग 40 घातक लड़ाकू विमानों को ध्वस्त कर दिया था।
राष्ट्रपति ट्रंप ने की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से छठे दौर की बातचीत की और यूक्रेन को हथियारों की खेप रोकने के फैसलों पर चर्चा की। वहीं चीन ने भी यूक्रेन को हथियारों की खेप रोकने के लिए सहमती जताई है औऱ रूस के साथ सैन्य आपूर्ति को जारी रखने पर सहमती जताई है।
Also Read: कानून बना वन बिग ब्यूटीफुल बिल, ट्रंप ने पिकनिक के दौरान व्हाइट हाउस में किए साइन


Download Android App
Download iOS App



