केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने RML और लेडी हार्डिंग अस्पताल का किया दौरा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात

Summary :

JP Nadda met the injured protesters : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) और लेडी हार्डिंग अस्पताल का दौरा कर ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान घायल हुए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की भी की भी जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि सभी घायल प्रदर्शनकारी चिकित्सकीय निगरानी में हैं और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। नड्डा ने मरीजों…

JP Nadda met the injured protesters : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) और लेडी हार्डिंग अस्पताल का दौरा कर ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान घायल हुए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की भी की भी जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि सभी घायल प्रदर्शनकारी चिकित्सकीय निगरानी में हैं और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। नड्डा ने मरीजों के इलाज और अस्पतालों में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया। सोमवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉजपा के बैनर तले आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च में हजारों लोग शामिल हुए थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारी घायल हुए, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित 118 से अधिक पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कॉजपा के दो प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और संबंधित मुद्दों पर आंतरिक स्तर पर चर्चा की जाएगी।

 

 

Sumant Chaudhary