यूपी बोर्ड की तरफ से आज शुक्रवार को परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। वहीं टॉपर्स को केवल राज्य स्तर पर ही नहीं, बल्कि जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा। अपने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें सम्मान पत्र भी दिया जाएगा ताकि उनकी उपलब्धि को जिला स्तर पर मान्यता मिल सके।
कक्षा 10वीं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
इस वर्ष हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% रहा, जो कि बालकों से 7.21% अधिक है।
टॉप-3 में किसने किया कब्जा
-
यश प्रताप सिंह (जालौन)97.83%
-
अंशी (इटावा) 97.67%
-
अभिषेक कुमार यादव (बाराबंकी) 97.67 %
-
ऋतु गर्ग (मुरादाबाद) 97.50%
-
अर्पित वर्मा (सीतापुर) 97.50 %
-
सिमरन गुप्ता (जालौन) 97.50%


Download Android App
Download iOS App



