नीट स्टूडेंट की हत्या से कांप उठा गोरखपुर, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Summary :

UP Gorakhpur Student Murder: 19 साल के छात्र दीपक गुप्ता की डॉक्टर बनने का सपना पूरा होने से पहले ही हत्या कर दी गई. दीपक एक साधारण परिवार से आता है, जो अपने जीवन में डॉक्टर बनने की चाहत लेकर NEET की तैयारी कर रहा था. हालांकि, दुनिया को ये मंजूर नहीं था, जिसके चलते उसकी जान ले ली गई. बता दें कि ये घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र की है. इस घटना में छात्र दीपक गुप्ता की हत्या गौ तस्करों ने की थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. एक आरोपी को…

UP Gorakhpur Student Murder: 19 साल के छात्र दीपक गुप्ता की डॉक्टर बनने का सपना पूरा होने से पहले ही हत्या कर दी गई. दीपक एक साधारण परिवार से आता है, जो अपने जीवन में डॉक्टर बनने की चाहत लेकर NEET की तैयारी कर रहा था. हालांकि, दुनिया को ये मंजूर नहीं था, जिसके चलते उसकी जान ले ली गई. बता दें कि ये घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र की है. इस घटना में छात्र दीपक गुप्ता की हत्या गौ तस्करों ने की थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

UP Student Murder Case: लोगों ने जवानों पर पत्थर फेंके

UP Student Murder Case
UP Student Murder Case

बता दें कि गोरखपुर में गो तस्करों की तरफ से एक युवक की हत्या करने के बाद माहौल खराब है। लोगों में आक्रोश है। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने पुलिस फ़ोर्स पर पथराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस ने जब आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तो वो गुस्सा में पुलिस के जवानों पर ही पत्थर मारने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मचनी शुरू हो गई। पुलिसकर्मी बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ चोटिल भी हुए तो कुछ अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Gorakhpur Murder Case: सोमवार रात की घटना

Gorakhpur Murder Case
Gorakhpur Murder Case

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बीती रात की है। जब छात्र दीपक की हत्या कर दी गई। मृतक दीपक नीट का छात्र था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर अरेस्ट कर लिया है। अभी एक आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है। आरोपियों की पहचान एक पिकअप वाहन के जरिए की गई है। आरोपियों की पहचान के लिए पांच विशेष टीमें बनाई गई है। CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई है। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में दो गाड़ी और छह लोग शामिल थे।

कैसे हुई ये घटना?

सोमवार देर रात जंगलधूसड़ गांव में तीन गाड़ियों में सवार मवेशी तस्कर पहुंचे थे। गांववालों के शोर मचाने पर दीपक गुप्ता नामक युवक भी उनका पीछा करने लगा। इसी दौरान तस्करों ने उसे जबरन एक डीसीएम (मालवाहक गाड़ी) में उठा लिया और लगभग एक घंटे तक इधर-उधर घुमाने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उसका शव घर से करीब चार किलोमीटर दूर सरैया गांव में फेंक दिया गया।

UP Gorakhpur Student Murder: दीपक की हत्या से हड़कंप

घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने एक डीसीएम को पकड़कर आग के हवाले कर दिया। दूसरी गाड़ी में सवार तस्कर भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हालात काबू में करने पहुंचे एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थाना प्रभारी पुरुषोत्तम भी ग्रामीणों की भीड़ में घायल हो गए।

CM Yogi Statement: सीएम ने कहा सख्त कार्रवाई हो

CM Yogi Statement
CM Yogi Statement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक नीट छात्र की हत्या का संज्ञान लिया है और मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल का दौरा करने, पीड़ित परिवार से मिलने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह घटना गोरखपुर में कथित पशु तस्करों द्वारा नीट की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या के बाद हुई है। यह घटना सोमवार देर रात हुई और इसके कारण गांव में व्यापक अशांति फैल गई।

CM Yogi ने X पर पोस्ट कर क्या लिखा?

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट कर लिखा। “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुई दुखद घटना का संज्ञान लिया है. और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।” हत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एसपी (उत्तरी), थाना प्रभारी, एसएसपी, आईजी और डीएम समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:कल 75 के हो जाएंगे पीएम मोदी, मोहन भागवत के इशारों से चर्चा का बाजार गर्म, रिटायरमेंट पर आई बड़ी अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।