UP School Closed Today 2025: वाराणसी में भारी बारिश, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल

Summary :

UP school closed today 2025: उत्तरप्रदेश में वाराणसी शहर के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश और गंगा नदी के उफान में आने की वजह से कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए। बता दें कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए गंगा नदी में चलने वाली सभी नावों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही जिला स्कूल अधीक्षक ने बताया कि शहर में बाढ़ जैसी हालात के कारण वाराणसी में सभी बोर्ड और कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 5 और 6 अगस्त को बंद रहेंगे। UP school closed today 2025…

UP school closed today 2025: उत्तरप्रदेश में वाराणसी शहर के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश और गंगा नदी के उफान में आने की वजह से कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए। बता दें कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए गंगा नदी में चलने वाली सभी नावों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही जिला स्कूल अधीक्षक ने बताया कि शहर में बाढ़ जैसी हालात के कारण वाराणसी में सभी बोर्ड और कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 5 और 6 अगस्त को बंद रहेंगे।

UP school closed today 2025

भारी बारिश और बाढ़ के हालात के कारण वाराणसी जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक सभी बोर्ड के स्कूलों को 5 और 6 अगस्त को बंद रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वह दिए गए आदेश का सख्ती से अनुपालन करें।

CM Yogi ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने बाढ़ की स्थितियों का जायजा लेते हुए सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने ज़िलों का दौरा करें, राहत शिविरों का निरीक्षण करें और प्रभावित परिवारों से संपर्क भी करें। बता दें कि CM योगी आदित्यनाथ ने 12 प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की निगरानी के लिए 11 सदस्यीय मंत्रिस्तरीय टीम तैनात की है।

IMD Alert

उत्तर प्रदेश में IMD ने 3 से 6 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही CM योगी ने संकट के दौरान जनता का विश्वास बनाए रखने और एक मज़बूत संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गलत सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने का भी आह्वान किया। राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, भोजन, आश्रय और स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है।

ALSO READ: जाति और धर्म आधारित आदेश पर भड़के CM योगी, अधिकारी सस्पेंड

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।