सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पहुंचे अरिंजय चौधरी की पदयात्रा में, उमड़ा जनसैलाब

Summary :

Sitapur News : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के निजी बॉडीगार्ड शेरा मंगलवार को अरिंजय चौधरी की पदयात्रा में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह पदयात्रा भिटमनी से शुरू होकर काबिलाबाद, कोटरा और गणेशपुर होते हुए कंकरकोई में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान शेरा ने अरिंजय चौधरी के प्रयासों और उनकी सोच की सराहना करते हुए कहा कि अरिंजय चौधरी एक नए विजन के साथ मैदान में उतरे हैं।…

Sitapur News

Sitapur News : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के निजी बॉडीगार्ड शेरा मंगलवार को अरिंजय चौधरी की पदयात्रा में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह पदयात्रा भिटमनी से शुरू होकर काबिलाबाद, कोटरा और गणेशपुर होते हुए कंकरकोई में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

इस दौरान शेरा ने अरिंजय चौधरी के प्रयासों और उनकी सोच की सराहना करते हुए कहा कि अरिंजय चौधरी एक नए विजन के साथ मैदान में उतरे हैं। उनका उद्देश्य केवल क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि बिसवां की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाकर उन्हें बॉलीवुड तक पहुंचने का रास्ता तैयार करना भी है।

शेरा के इस बयान के बाद युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें बड़े अवसरों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।