UPSC 2027 Calendar Released: यूपीएससी ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर, जानें सिविल सर्विस समेत 27 परीक्षाओं की तारीख

Summary :

UPSC 2027 Calendar Released: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने 2027 के लिए होनी अलग-अलग परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। UPSC की तरफ से जारी किए गए इस शेड्यूल में सिविल सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, NDA, NA, CDS, CAPF आदि जैसी कुल 27 एग्जाम के नोटिफिकेशन और परीक्षा की तिथियों की जानकारी दी गई है। UPSC 2027 Exam Date: कब है सिविल सेवा की परीक्षा? UPSC के कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 की अधिसूचना 13 जनवरी 2027 को जारी होगी। जबकि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2027 है। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा 23…

UPSC 2027 Calendar Released: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने 2027 के लिए होनी अलग-अलग परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। UPSC की तरफ से जारी किए गए इस शेड्यूल में सिविल सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, NDA, NA, CDS, CAPF आदि जैसी कुल 27 एग्जाम के नोटिफिकेशन और परीक्षा की तिथियों की जानकारी दी गई है।

UPSC 2027 Exam Date: कब है सिविल सेवा की परीक्षा?

UPSC के कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 की अधिसूचना 13 जनवरी 2027 को जारी होगी। जबकि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2027 है। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित की जाएगी, जो एक दिन में ही पूरी हो जाएगी। इसके बाद सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2027 से प्रारंभ होगी और 5 दिनों तक चलेगी।

UPSC Exam Calendar 2027: UPSC की परीक्षाओं का कैलेंडर

क्रम संख्या परीक्षा का नाम नोटिफिकेशन तिथि आवेदन की अंतिम तिथि परीक्षा तिथि अवधि
1 UPSC RT/ परीक्षा के लिए आरक्षित – – 09 जनवरी 2027 2 दिन
2 संयुक्त भू-विज्ञानी (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 02 सितंबर 2026 22 सितंबर 2026 10 जनवरी 2027 1 दिन
3 इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 16 सितंबर 2026 06 अक्टूबर 2026 31 जनवरी 2027 1 दिन
4 CBI (DSP) LDCE 16 दिसंबर 2026 05 जनवरी 2027 27 फरवरी 2027 2 दिन
5 UPSC RT/ परीक्षा के लिए आरक्षित – – 13 मार्च 2027 2 दिन
6 CISF AC(EXE) LDCE-2027 25 नवंबर 2026 15 दिसंबर 2026 14 मार्च 2027 1 दिन
7 NDA एवं NA परीक्षा (I), 2027 02 दिसंबर 2026 22 दिसंबर 2026 11 अप्रैल 2027 1 दिन
8 CDS परीक्षा (I), 2027 02 दिसंबर 2026 22 दिसंबर 2026 11 अप्रैल 2027 1 दिन
9 सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 13 जनवरी 2027 02 फरवरी 2027 23 मई 2027 1 दिन
10 भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 13 जनवरी 2027 02 फरवरी 2027 23 मई 2027 1 दिन
11 UPSC परीक्षा के लिए आरक्षित – – 05 जून 2027 2 दिन
12 इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2027 – – 18 जून 2027 1 दिन
13 IES/ISS परीक्षा 2027 10 फरवरी 2027 02 मार्च 2027 18 जून 2027 3 दिन
14 संयुक्त भू-विज्ञानी (मुख्य) परीक्षा 2027 – – 19 जून 2027 2 दिन
15 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (AC) परीक्षा 2027 17 फरवरी 2027 09 मार्च 2027 04 जुलाई 2027 1 दिन
16 संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2027 03 मार्च 2027 23 मार्च 2027 18 जुलाई 2027 1 दिन
17 UPSC RT/ परीक्षा के लिए आरक्षित – – 31 जुलाई 2027 2 दिन
18 UPSC RT/ परीक्षा के लिए आरक्षित – – 07 अगस्त 2027 2 दिन
19 सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2027 – – 20 अगस्त 2027 5 दिन
20 NDA एवं NA परीक्षा (II), 2027 12 मई 2027 01 जून 2027 19 सितंबर 2027 1 दिन
21 CDS परीक्षा (II), 2027 12 मई 2027 01 जून 2027 19 सितंबर 2027 1 दिन
22 UPSC RT/ परीक्षा के लिए आरक्षित – – 25 सितंबर 2027 2 दिन
23 UPSC RT/ परीक्षा के लिए आरक्षित – – 16 अक्टूबर 2027 2 दिन
24 UPSC परीक्षा के लिए आरक्षित – – 23 अक्टूबर 2027 2 दिन
25 भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2027 – – 21 नवंबर 2027 7 दिन
26 UPSC RT/ परीक्षा के लिए आरक्षित – – 04 दिसंबर 2027 2 दिन
27 S.O./Steno (GD-B/GD-I) LDCE 15 सितंबर 2027 05 अक्टूबर 2027 18 दिसंबर 2027 2 दिन

UPSC Civil Services Exam 2027: जरूरत पड़ने पर तारीखों में हो सकता है बदलाव

UPSC 2027 Calendar Released
UPSC Civil Services Exam 2027 (Image- Social Media)

UPSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा कैलेंडर के अनुसार अपनी रणनीति बनानी चाहिए। खासकर CSE, NDA, CDS और CAPF जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह शेड्यूल काफी महत्वपूर्ण है। आयोग ने साफ़ कहा है कि जरूरत पड़ने पर परीक्षा तिथियों, नोटिफिकेशन और परीक्षा अवधि में बदलाव किया जा सकता है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।