Delhi के Govindpuri में पिता के सामने मां-बेटे की हत्या, देर रात घर में घुसकर लूट लिए लाखों रूपये और गहने; मचा हड़कंप

Summary :

Govindpuri Mother Son Murder: राजधानी दिल्ली से देर रात एक खैफनाक खबर सामने आई। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में देर रात डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तरफी मच गई. बदमाशों ने हौसला बुलंद करते हुए देर रात घर में घुसकर मां और उसके 13 साल के बेटे की निर्मम तरिके से चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस दौरान महिला का पति वहीं पास में मौजूद था। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस शुरुआती जांच में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि लूटपाट के मकसद से…

Govindpuri Mother Son Murder: राजधानी दिल्ली से देर रात एक खैफनाक खबर सामने आई। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में देर रात डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तरफी मच गई. बदमाशों ने हौसला बुलंद करते हुए देर रात घर में घुसकर मां और उसके 13 साल के बेटे की निर्मम तरिके से चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस दौरान महिला का पति वहीं पास में मौजूद था। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस शुरुआती जांच में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि लूटपाट के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Govindpuri Double Murder Case: क्या है पूरा मामला?

Govindpuri Mother Son Murder (CREDIT-SM)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति जब अपनी दुकान बढ़ाकर घर लौटा तो उसने किचन में अपनी पत्नी और बेटे को खून से सना देखा। उसने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई टीमें बनाकर इस मर्डरकांड की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, घर से 10 से 12 लाख रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी लूट ले गए हैं। मौके पर पहुंची क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच में मर्डर किन कारणों से हुई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्पेशल टीमें बनाई है।

Woman stabbed to death during robbery in Delhi: पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

Govindpuri Mother Son Murder (CREDIT-SM)

बता दें कि दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घर के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पड़ोसियों से भी इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह मालूम करने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, लूटपाट या कोई और कारण तो नहीं था।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।