अमेरिकी सेना ने यमन की राजधानी सना पर कई हवाई हमले किए, जिसमें सना के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हवाई हमलों के कारण विस्फोट हुए, लेकिन हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हूती समूह ने इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है।
यमन की राजधानी सना पर अमेरिकी सेना ने कई हवाई हमले किए हैं। तीन हवाई हमले सना के दक्षिणी हिस्से में सानहान जिले के जरबन क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए, दो हवाई हमले सना के उत्तर-पूर्व में बानी हुशायश जिले के अल-जुमायमा क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए, साथ ही दो अन्य हवाई हमले सना के उत्तरी हिस्से में अल-दायलामी वायु सेना अड्डे को निशाना बनाकर किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी लक्षित क्षेत्र जाने-माने सैन्य स्थल हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हवाई हमलों के कारण विस्फोट हुए। हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। राजधानी सना और कई उत्तरी प्रांतों पर नियंत्रण रखने वाला हूती समूह शायद ही कभी अपने नुकसान का खुलासा करता है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। यह दो सप्ताह पहले लाल सागर में हूती ठिकानों के खिलाफ अमेरिकी नौसेना द्वारा किए गए हवाई हमलों की श्रृंखला में नवीनतम हमला था। इससे पहले दिन में, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने टेलीविजन बयान में कहा कि उनके समूह ने मध्य इजरायल में ‘सैन्य ठिकानों’ और उत्तरी लाल सागर में अमेरिकी विमान वाहक पोत यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन पर नए रॉकेट और ड्रोन हमले किए हैं।
Israeli Air Strike : हिजबुल्लाह प्रमुख को बनाया निशाना, हमास के नेटवर्क प्रमुख का भी खात्मा
यह सैन्य कार्रवाइयां अमेरिकी सेनाओं द्वारा मार्च के मध्य से उत्तरी यमन में हूती नियंत्रित क्षेत्रों पर शुरू किए गए हवाई हमलों का हिस्सा हैं। हूती समूह ने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इजरायली स्थलों और जहाजों को निशाना बनाना जारी रखने तथा अमेरिकी हमलों का जवाब देने की कसम खाई है।


Download Android App
Download iOS App



