ईरान में चले थे सत्ता परिवर्तन कराने, अमेरिका ने अपने ही आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज समेत 2 जनरल अधिकारियों क्यों पद से हटाया?

Summary :

US Army Chief Randy George Fired: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ट्रंप ने शुरू से ही ईरान में सत्ता परिवर्तन का दावा ठोका है लेकिन युद्ध के एक महीने बाद भी ट्रंप के हाथ खाली नजर आ रहे है और ईरान पर समझौता करने का दबाव डाल रहे है। इसी बीच ईरान युद्ध में सत्ता परिवर्तन का वादा करने के बाद अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने अपनी ही सेना में बड़ा फेरबदल कर दिया है जिसमें आर्मी चीफ समेत दो सेना जनरलों को पद से हटा दिया। बता दें कि जनरल डेविड होडने अक्टूबर में सेवा के…

US Army Chief Randy George Fired: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ट्रंप ने शुरू से ही ईरान में सत्ता परिवर्तन का दावा ठोका है लेकिन युद्ध के एक महीने बाद भी ट्रंप के हाथ खाली नजर आ रहे है और ईरान पर समझौता करने का दबाव डाल रहे है। इसी बीच ईरान युद्ध में सत्ता परिवर्तन का वादा करने के बाद अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने अपनी ही सेना में बड़ा फेरबदल कर दिया है

जिसमें आर्मी चीफ समेत दो सेना जनरलों को पद से हटा दिया। बता दें कि जनरल डेविड होडने अक्टूबर में सेवा के प्रशिक्षण और परिवर्तन कमान के प्रमुख बने थे, और सेना के प्रमुख मेजर जनरल विलियम ग्रीन जूनियर को भी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज के बाद पद से हटा दिया गया।

US Army Chief Randy George Fired: आर्मी चीफ जनरल रैंडी ए. जॉर्ज को हटाया

पेंटागन प्रमुख और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चल रहे कई टकरावों के बाद यह फेरबदल किया गया है। जॉर्ज को तत्काल सेवानिवृत्त होने के लिए कहा गया है, जबकि उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वे 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के सदस्य के रूप में अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि आर्मी चीफ जनरल रैंडी ए. जॉर्ज तत्काल प्रभाव से सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से रिटायर हो रहे हैं।

General Randy George: अधिकारियों को क्यों हटाया पद से?

General Randy George
General Randy George (Source: Social Media)

यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि हेगसेथ ने जॉर्ज, होडने और ग्रीन को क्यों निशाना बनाया। लेकिन माना जा रहा है कि यह सभी अधिकारी पिछली सरकार की विचारधारा से जुड़े हुए थे जिसके कारण इनपर गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन को अपनी नीतियों के अनुसार वफादार सैन्य प्रशासन की जरूरत है जिसके चलते अधिकारियों पर गाज गिरी है। इससे पहले भी अमेरिका ने कई बड़े अधिकारियों का फेरबदल किया था।

US Army Top Officials Fires: ट्रम्प प्रशासन में अधिकारियों पर गिरी गाज

पिछले साल की शुरुआत में, ट्रम्प प्रशासन ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन जूनियर, अमेरिकी नौसेना की प्रमुख एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी, तटरक्षक बल की कमांडेंट एडमिरल लिंडा फेगन और वायुसेना के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ जनरल जेम्स स्लाइफ को बर्खास्त कर दिया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, हेगसेथ ने बाद में वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डेविड ऑलविन से पिछले साल की शुरुआत में सेवानिवृत्त होने का अनुरोध किया था।

ALSO READ: ‘मेरे कहने पर युद्ध रोक देगा इजरायल…’, ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा और बेबाक दावा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।