मिडिल ईस्ट में होगा महासंग्राम! 10 हजार सैनिक उतारेगा अमेरिका! ईरान ने तैयार किए 10 लाख लड़ाके

Summary :

US Deploys Troops in Middle East: मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब महासंग्राम में बदलने वाली है। अभी ईरान और इजरायल समेत खाड़ी देशों में हवाई हमले किए जा रहे है अब जमीनी हमले की तैयारी में अमेरिका अपनी सेना उतार सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान के साथ बातचीत के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका पश्चिम एशिया में अतिरिक्त 10,000 जमीनी सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। युद्ध विभाग के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि इस तैनाती में 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के अलावा पैदल सेना और बख्तरबंद वाहन दोनों शामिल होने की संभावना है, जो पहले…

US Deploys Troops in Middle East: मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब महासंग्राम में बदलने वाली है। अभी ईरान और इजरायल समेत खाड़ी देशों में हवाई हमले किए जा रहे है अब जमीनी हमले की तैयारी में अमेरिका अपनी सेना उतार सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान के साथ बातचीत के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका पश्चिम एशिया में अतिरिक्त 10,000 जमीनी सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। युद्ध विभाग के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि इस तैनाती में 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के अलावा पैदल सेना और बख्तरबंद वाहन दोनों शामिल होने की संभावना है, जो पहले से ही इस क्षेत्र में तैनात है।

US Deploys Troops in Middle East: सैनिकों की तैनाती

विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि 82वीं एयरबोर्न डिवीजन की तैनाती सीधे तौर पर ईरान के रणनीतिक हितों जैसे कि खार्ग द्वीप को लक्षित करती है, लेकिन WSJ की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि अतिरिक्त बल को कहां भेजा जाएगा या तैनात किया जाएगा। व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने कहा कि सैनिकों की तैनाती से संबंधित सभी घोषणाएं युद्ध विभाग द्वारा की जाएंगी। राष्ट्रपति ट्रम्प के पास हमेशा सभी सैन्य विकल्प उपलब्ध हैं।

Middle East conflict: ईरान के 10 लाख जमीनी लड़ाके

अमेरिका के 10 हजार सैनिकों को ईरान के 10 लाख जमीनी लड़ाके इंतजार कर रहे है। बताया जा रहा है कि ईरान में भर्ती के लिए स्वंयसेवक बड़ी संख्या में आ रहे है और सेना में भर्ती हो रहे है। बताया जा रहा है कि ईरान ने 10 हजार सैनिक तैयार कर दिए है और युद्ध के लिए तैयार किए गए है। सेना द्वारा चलाए गए इस अभियान में भारी संख्या में लोग सेना में भर्ती होने के लि पहुंच रहे है।

ALSO READ: IAEA की चेतावनी, ईरान के बुशहर परमाणु ठिकानें पर हमले के बाद रेडिएशन लीक का खतरा, रूस ने निकाले अपने कर्मचारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।