ईरान में आज मचेगी भीषण तबाही! अमेरिकी रक्षा मंत्री के बयान ने बढ़ाई वैश्विक हलचल

Summary :

US-Iran War Big Update: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि जल्द ही ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला किया जा सकता है। पीट हेगसेथ ने अपनी ब्रीफिंग में कहा कि गुरुवार को ईरान पर “लार्जेस्ट स्ट्राइक पैकेज” यानी अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जा सकता है। उनका कहना है कि अमेरिका अपनी सैन्य ताकत को लगातार बढ़ा रहा है, जबकि ईरान की क्षमता कमजोर होती जा रही है। US-Iran War Big Update : युद्ध अमेरिका की शर्तों पर खत्म…

US-Iran War Big Update: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि जल्द ही ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला किया जा सकता है। पीट हेगसेथ ने अपनी ब्रीफिंग में कहा कि गुरुवार को ईरान पर “लार्जेस्ट स्ट्राइक पैकेज” यानी अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जा सकता है। उनका कहना है कि अमेरिका अपनी सैन्य ताकत को लगातार बढ़ा रहा है, जबकि ईरान की क्षमता कमजोर होती जा रही है।

US-Iran War Big Update : युद्ध अमेरिका की शर्तों पर खत्म होगा

हेगसेथ ने साफ कहा कि यह युद्ध अमेरिका की शर्तों पर ही समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष की शुरुआत से अब तक अमेरिका के लक्ष्य नहीं बदले हैं और सेना उसी योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। उनके मुताबिक, मुख्य उद्देश्य ईरान की सैन्य ताकत को खत्म करना और खतरे को स्थायी रूप से समाप्त करना है।

अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रीफिंग की शुरुआत में हेगसेथ ने उन अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जो इस युद्ध में मारे गए। उन्होंने बताया कि जब सैनिकों के पार्थिव शरीर वापस लाए गए, तब वे और डोनाल्ड ट्रंप मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों ने सरकार से अपील की है कि मिशन पूरा होने तक कार्रवाई जारी रखी जाए।

ईरान की सैन्य ताकत पर बड़ा दावा

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को गंभीर झटका लगा है इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडरों की स्थिति कमजोर हो गई है उन्होंने व्यंग्य में कहा कि IRGC में टॉप पद अब स्थायी नहीं रह गए हैं

हजारों टारगेट पर हमले

हेगसेथ के अनुसार, अब तक अमेरिकी सेना ईरान में 7,000 से ज्यादा लक्ष्यों को निशाना बना चुकी है। इन हमलों के प्रमुख उद्देश्य हैं:

  • मिसाइल लॉन्च साइट्स को नष्ट करना।
  • रक्षा उद्योग को खत्म करना।
  • नौसेना को कमजोर करना।
  • ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना।

नौसेना और हथियारों को नुकसान

  • उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के करीब 120 नौसैनिक जहाजों को नुकसान पहुंचाया गया या डुबो दिया गया।
  • 11 पनडुब्बियों को खत्म किया जा चुका है।
  • हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ईरानी हमलों में आई कमी

हेगसेथ ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के मुकाबले अब ईरान के हमले काफी कम हो गए हैं। बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में लगभग 90% की कमी आई है। नई मिसाइल बनाने की क्षमता को भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं

लंबी जंग की आशंका को खारिज

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने उन दावों को खारिज किया कि यह युद्ध लंबा खिंच सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान इसे “अंतहीन युद्ध” बता रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है। अमेरिका तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

200 अरब डॉलर की अतिरिक्त मांग

इस युद्ध के लिए अमेरिका ने बड़ी आर्थिक मांग भी रखी है। पेंटागन ने व्हाइट हाउस से कांग्रेस के जरिए 200 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग मांगी है। यह राशि इन कामों के लिए इस्तेमाल होगी:

  • युद्ध खर्च को पूरा करना।
  • हथियारों की कमी को दूर करना।
  • मुनिशन उत्पादन बढ़ाना।
  • जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती।

बदलता हुआ पश्चिम एशिया

हेगसेथ ने कहा कि इस संघर्ष के बाद पश्चिम एशिया की नई तस्वीर अमेरिका की सुरक्षा रणनीति के अनुसार तय होगी। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी कम होने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं, खासकर अगर “सबसे बड़ा हमला” सच में किया जाता है।

यह भी पढ़ें: रियाद में हमले से बौखलाया सऊदी अरब! ईरान को दे दी युद्ध की चेतावनी, पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।